Jhoome Jo Pathaan: 'बेशर्म रंग' विवाद के बीच पठान का दूसरा गाना रिलीज, शर्टलेस होकर शाहरुख ने किया इंप्रेस

शाहरुख खान की फिल्म पठान का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज कर दिया गया है। गाने में शाहरुख और दीपिका की शानदार कैमिस्ट्री की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

Jhoome Jo Pathaan Song Release: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज होने के बाद से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच पिछले कुछ दिनों फिल्म का दूसरा गाना झूमे जो पठान चर्चा में छाया हुआ है। गाने का पोस्टर रिलीज होने के बाद से फैंस गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार उनका ये इंतजार खत्म हुआ। जी हां गुरुवार 22 दिसंबर को झूमे जो पठान रिलीज कर दिया गया है।

Shah Rukh Khan

दीपिका-शाहरुख की दमदार कैमिस्ट्री
'झूमे जो पठान' गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के रोमांस ने फैंस को काफी इंप्रेस कर दिया है। गाने में दोनों का अब तक सबसे अलग लुक देखने को मिला। पठान के इस नए गान को विशाल- शेखर ने तैयार किया है। झूमे जो पठान के बोल कुमार ने लिखे है, जबकि अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़, विशाल और शेखर ने गाने को अपनी आवाज दी है। गाने की काफी तारीफ हो रही है। रिलीज होने के कुछ घंटे में ही लाखों व्यूज आ गए हैं।

शाहरुख खान ने शेयर किया था पोस्टर
बता दें कि, शाहरुख खान ने हाल ही में गाने का पोस्टर रिलीज किया था। एक्टर ने जानकारी देते हुए बताया था कि, 22 दिसंबर को झूमे जो पठान रिलीज किया जाएगा। एक्टर ने पोस्टर शेयर करते हुए खूबसूरत कैप्शन में लिखा था कि, "झूमे जो पठान...मेरी जान...महफिल ही लुट जाए! सब्र रखिए'।

पठान में एक्शन अवतार में दिखेंगे किंग खान
शाहरुख खान 5 साल बाद फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। फिल्म के लिए किंग खान काफी मेहनत कर रहे हैं और लगातार फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान एक स्पाई एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+