5 गर्लफ्रेंड्स के साथ 'डंकी' देखने पहुंचा शाहरुख खान का फैन, एक्टर ने लिखा- क्या जिंदगी है तुम्हारी, तुम तो...
Shah Rukh Khan Dunki: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। ये फिल्म आज यानी 21 दिसंबर 2023 को रिलीज हो गई है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोग फिल्म की कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म को समीक्षकों के साथ साथ आम जनता का भी खूब प्यार मिल रहा है। शाहरुख खान के फैंस सुबह से ही थिएटर से फिल्म के क्लिप्स लगाकर सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू दे रहे हैं। वहीं किंग खान के एक फैन ने तो कमाल ही कर दिया है।
5 गर्लफ्रेंडस के साथ मूवी देखने पहुंचा फैन
आपको बता दें कि कुछ लोग शाहरुख खान की ये मूवी परिवार के साथ देखने गए हैं, तो कई फैंस ने अपने दोस्तों के साथ फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो का मजा लिया है। लेकिन इनमें से शाहरुख खान का एक फैन ऐसा भी है जो अपनी 5 गर्लफ्रेंडस के साथ ये मूवी देखने पहुंचा था।

शाहरुख खान ने लिखा- तुम लाजवाब हो
आपको बता दें कि हाल ही में #AskSRK सेशन के दौरान एक सोशल मीडिया यूजर ने 'डंकी' की टिकटें शेयर करते हुए लिखा- शाहरुख खान सर, मैं अपनी 5 गर्लफ्रेंड्स के साथ 'डंकी' फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गया था। मेरी उम्मीद सही थी कि उनमें आंसुओं से ज्यादा हंसी होगी। वहीं फैन के ट्वीट का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा- क्या जिंदगी है तुम्हारी, तुम तो लाजवाब हो।
'डंकी' की हो रही है दमदार कमाई
वहीं साल 2023 में शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' फिल्मों के बाद अब 'डंकी' भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। लोग इस फिल्म को काफी एंटरटेनिंग बता रहे हैं। इसी बीच 'डंकी' की रिलीज के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ रहे हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर ये फिल्म 30 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है। हालांकि अभी सही आंकड़े आने बाकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications