Shah Rukh Khan से हाथ मिलाने गई थी फैन, फिर अचानक कर दी ऐसी हरकत, फैंस बोले- 'इसे जेल भेजो'
शाहरुख खान हाल ही में दुबई में हुए एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे। जहां एक फीमेल फैन ने उनके साथ ऐसी कर दी जिसे अन्य फैंस भड़क गए।
Shah Rukh Khan Female Fan Kissed: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को रोमांस का बादशाह कहा जाता है। उनको लेकर फैंस में किस तरह की दीवानगी है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन फीमेल फैंस में के बीच शाहरुख खान को लेकर जबरदस्त क्रेज है। एक्टर को देखकर कई बार लड़कियां ऐसी हरकतें कर बैठती हैं जिसकी वजह वह सुर्खियों में छा जाती हैं।
शाहरुख खान को फैन ने किया किस
शाहरुख खान जहां भी जाते हैं वहां फैंस की लंबी लाइन लग जाती है। एक्टर हाल ही में दुबई के एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने अपने एक दोस्त के रियल एस्टेट ब्रांड का प्रमोशन किया। इस दौरान एक्टर ने अपने फैंस से भी मुलाकात की। ऐसे में एक फीमेल फैन खुद को रोक नहीं पाई और उसने सरेआम शाहरुख खान को किस कर दिया।

किंग खान ने दिया ऐसा रिएक्शन
शाहरुख खान की सामने आई इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही एक्टर इवेंट में शामिल होने पहुंचते हैं तभी सभी फैंस उनको देखकर काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। अब किंग खान को अपने सामने देखकर एक फीमेल फैन खुद को रोक नहीं पाई उसने पहले एक्टर से हाथ मिलाया और फिर उन्हें गाल पर किस कर दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।
The love #ShahRukhKhan gets every part of the world, is truly amazing. He deserves every bit of it & more. Thank You @iamsrk for existing, You truly are love itself ❤️ pic.twitter.com/yzhKUMd9wg
— Shah Rukh Khan Warriors FAN Club (@TeamSRKWarriors) June 13, 2023
वीडियो देख फैंस को आया गुस्सा
हालांकि फैन के किस करने के बाद हर बार की तरह शाहरुख खान ने उन्हें निराश नहीं किया और स्माइल दी जिसके बाद वह फैन वहां से चली जाती हैं। महिला की मुस्कान देख साफ पता चल रहा है कि वह शाहरुख से मिलकर फूले नहीं समा रही। खैर शाहरुख खान को इस महिला का किस पसंद नहीं और वह वीडियो पर तरह-तरह के रिेएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने तो यह तक कह दिया कि इस महिला को जेल भेज दो।
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म जवान में नजर आएंगे। जो कि 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म एक्टर के साथ पहली बार साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा शाहरुख खान फिल्म टाइगर 3 में कैमियो करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications