शाहरुख खान ने पत्नी गौरी के साथ किया ऐसा डांस, अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में लगाया चार-चांद

Shah Rukh Khan and Gauri Khan: सइस समय मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन सुर्खियों में छाया हुआ है। हालांकि ये सेरेमनी गत 3 मार्च को 2024 को खत्म हो गई है। तीन दिन तक गुजरात के जामनगर में चले इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया था।

शाहरुख खान और गौरी का रोमांटिक डांस
अरबपति बिजनेसमैन से लेकर बॉलीवुड के बड़े कलाकार भी इस सेरेमनी में पहुंचे थे। समारोह के तीसरे दिन, अरिजीत सिंह, लकी अली और श्रेया घोषाल जैसे कई भारतीय गायकों ने परफॉर्म किया था। इसी बीच बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी अपनी पत्नी गौरी के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आए थे।

gauri khan

शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल
शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान का एक डांस वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। किंग खान अपने रियल लाइफ की लेडी लव गौरी के साथ उदित नारायण के गाने 'मैं यहां हूं' पर डांस करते नजर आए हैं। लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आया है।

फिल्म 'वीर जारा' के गाने पर थिरके किंग खान
वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ फिल्म 'वीर जारा' के गाने 'मैं यहां हूं' पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। डांस फ्लोर पर शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी दोनों रोमांटिक होते नजर आए हैं। दोनों ने इस खूबसूरत गाने पर एक-दूसरे के साथ प्यारभरा डांस किया और लोगों का दिल जीत लिया है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद जमकर कपल की तारीफ भी कर रहे हैं।

रिहाना ने पहली बार भारत में किया था परफॉर्म
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के इस 3 दिवसीय कार्यक्रम में पॉप स्टार रिहाना ने पहली बार भारत में परफॉर्म किया। वहीं, आखिरी दिन, मेहमानों के मनोरंजन के लिए कई नामी सिंगरों को बुलाया गया था। इनमें उदित नारायण, दिलजीत दोसांझ, अरिजीत सिंह, लकी अली और श्रेया घोषाल का नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+