शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना ने किया ब्रेकअप!, क्या अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा से टूटा रिश्ता?

Suhana Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी लाडली बेटी सुहाना खान इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि पापा और बेटी की ये जोड़ी जल्द ही फिल्म में नजर आने वाली है। खबर है कि शाहरुख खान ने खुद अपनी बेटी को बॉलीवुड में लॉन्च करने का जिम्मा उठाया है और इसके लिए वह 200 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं।

पॉपुलर स्टार किड हैं सुहाना खान
आपको बता दें कि सुहाना खान बी-टाउन की पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में एंट्री की है लेकिन ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई और ऐसे में सुहाना का फिल्मी करियर बनने से पहले ही डूबने की कगार पर पहुंच गया है।

Suhana Khan

सुहाना खान को मिल रहे बड़े ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना खान के बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद से ही उन्हें कई ऑफर मिल रहे हैं। लेकि सुहाना ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनका ब्रेकअप हो गया है। सुहाना के इस पोस्ट पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा की मां श्वेता बच्चन ने भी रिएक्ट किया है।

सुहाना खान ने अनाउंस किया अपना ब्रेकअप
सुहाना खान की इस सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है क्योंकि उन्होंने खुलासा किया कि उनका ब्रेकअप हो गया है। आइए आपको बताते हैं कि सुहाना ने ऐसा क्यों किया है। जानकारी के अनुसार शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान अब लक्स की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- मेरे पास खबर है। मैंने ब्रेकअप कर लिया है।

अगस्त्य नंदा की मां श्वेता बच्चन ने किया रिएक्ट
सुहाना खान ने खुद खुलासा किया कि वह अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात नहीं कर रही थी। उनका मतलब था कि उन्होंने अपने साबुन से ब्रेकअप कर लिया है। सुहाना खान ने कहा- मैंने अपना साबुन बदल लिया है। जैसे ही सुहाना ने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा की मां श्वेता बच्चन नंदा ने भी उनकी पोस्ट पर रिएक्ट किया है। श्वेता ने सुहाना की पोस्ट पर दिल वाले इमोजी सेंड किए है।

लक्स की ब्रांड एंबेसडर बनी हैं सुहाना खान
आपको बता दें कि सुहाना खान एकदम अपने पिता शाहरुख खान की तरह बनने में लगी हुई हैं। एक समय पर किंग खान भी लक्स के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं। सुहाना लगातार कई बड़े ब्रां का चेहरा बनकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कियारा आडवाणी और करीना कपूर खान के साथ टीरा की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इन दिनों सुहाना खान अपनी नई फिल्म की तैयारियों में लगी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+