कौन हैं जेल पर आर्यन को लेने पहुंचे बॉडीगार्ड रवि? जानिए कितनी लेते हैं सैलरी
मुंबई, 30 अक्टूबर: मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के लिए ये महीना काफी मुश्किल भरा रहा है। महीने के शुरुआत में ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उनके बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया था। 27 दिन बाद आज उनकी रिहाई हुई। एक महीने तक शाहरुख को लगतार कोर्ट कचहरी और जेल के चक्कर काटने पड़े। इस दौरान दो लोग लगातार उनके साख दिखे एक उनकी मैनेजर पूजा ददलानी और दूसरे उनके बॉडीगार्ड रवि सिंह। रवि सिंह को पहले भी शाहरुख के साथ लगातार देखा जाता रहा है। आपको बताते हैं कि हर वक्त शाहरुख के साथ दिखने वाले रवि सिंह आखिर हैं कौन।
Recommended Video

आर्यन को लेने पहुंचे रवि
आर्यन के मामले की सुनवाई के दौरान रवि सिंह लगातार कोर्ट में दिखे। वहीं उनकी जमानत के बाद शनिवार सुबह जब आर्यन खान को मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा किया गया तो रवि सिंह उनको लेने जेल के गेट पर थे।

10 साल से शाहरुख के साथ
रवि सिंह 10 साल से ज्यादा वक्त से रवि सिंह शाहरुख खान की सिक्योरिटी देख रहे हैं। वो शाहरुख खान के पर्सनल बॉडीगार्ड हैं और घर के बाहर निकलते ही साये की तरह शाहरुख खान के साथ हो जाते हैं।

बच्चों का भी रखते हैं ध्यान
दस साल से ज्यादा वक्त से साथ होने की वजह से रवि शाहरुख खान के घर के हिस्सा की तरह हो गए हैं। उनके बर्थडे पर शाहरुख की खुद उनको केक खिलाते तस्वीर सामने आई थी। रवि शाहरुख केके बच्चों आर्यन और सुहाना को भी जरूरत पड़ने पर भीड़ में प्रोटेक्ट करते हैं।
सनी लियोन की बच्ची की मां को सलाह, इसे वो सब ना दिखाएं कि मेरी फैन बने

मिलती है तगड़ी सैलरी
रवि सिंह बॉलीवुड सितारों के उन बॉडीगार्ड में शामिल हैं, जो सबसे ज्यादा कमाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की सुरक्षा संभालने के लिए रवि सिंह सालाना 2.7 करोड़ रुपए लेते हैं। यानी एक महीने की उनकी तनख्वाह 22 लाख से ज्यादा है।

पूजा ददलानी की भी चर्चा
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद पूजा ददलानी का नाम भी चर्चा में रहा। एनसीबी ने पूजा ददलानी पर गवाह को प्रभावित करने का भी आकोर लगाया था। पूजा ददलानी वह महिला हैं जो आर्यन के जेल में जाने से लेकर अब तक गौरी और शाहरुख खान के साथ हर वक्त मौजूद रहीं। दरअसल पूजा ददलानी बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की मैनेजर हैं। वो पिछले दस से अधिक समय से शाहरुख खान के साथ काम कर रही हैं। पूजा ददलानी शाहरुख की फिल्म से जुड़े कामों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, उनकी क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स जैसे बहुत से काम संभालती हैं।

आज रिहा होकर घर पहुंचे आर्यन
कई बार जमानत रद्द होने और फिर बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज 30 अक्टूबर को शाहरूख खान के बेटे आर्यन जेल से रिहा हो गए। 28 दिन के बाद आर्यन आज अपने घर मन्नत पहुंचे। शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि उनको जेल पर लेने आए। आर्यन के घर जाने पर शाहरुख खान के फैंस ने मन्नत के बाहर ढोल बजाकर उनका स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications