सनी लियोन की बच्ची की मां को सलाह, इसे वो सब ना दिखाएं कि मेरी फैन बने
मुंबई, 30 अक्टूबर: एक्ट्रेस सनी लियोन इन दिनों लोगों को हंसा रही हैं। वो वन माइक स्टैंड सीजन 2 में स्टैंड-अप कॉमेडी करती दिख रही हैं। इस शो से बतौर स्टैंड-अप कॉमेडियन परफॉर्म करती सनी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो अपना एक पुराना किस्सा बता रही हैं। वो बता रही हैं कि एक बार उन्होंने एक मां को सलाह दी थी कि वो अपने बच्चों को एडल्ट फिल्मों से दूर रखें।

बच्चे ने मांगी थी तस्वीर
सनी लियोन काफी समय तक पोर्न फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं और उनकी पहली पहचान एक पोर्न स्टार की ही है। वन माइक स्टैंड में उन्होंने इसी दौर का एक किस्सा सुनाया है, जब वो पोर्न फिल्मों में काम कर रही थीं। तब एक बच्ची की मां ने उनसे ऑटोग्राफ और फोटो मांगा था। इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने लिखा, जब मैं अपने सबसे प्यारे फैन से मिली थी।

सनी लियोन का वीडियो वायरल
इस वीडियो क्लिप में सनी कह रही हैं- एक महिला मेरे पास अपने बच्चे को लेकर आई और बोली इसके साथ फोटो करा लीजिए ये ये आपकी बहुत बड़ी फैन है। मैंने चौंकते हुए पूछा कि क्या इसे नहीं पता मैं कौन हूं? मेरा मतलब है मैं उस प्यारे बच्चे को बताना चाहती थी कि 'कैप्टन अमेरिका देखो' ना कि 'नॉटी अमेरिका (एडल्ट साइट)'। सनी के इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
अपने पास्ट की शर्मिंदगी पर की थी बात
सनी लियोन ने हाल ही में इसी शो में कहा था कि अक्सर उनसे लोग पूछते हैं कि आपको अपनी किस बात के लिए शर्मिंदगी है। वो कहती हैं- आप मुझे कुछ कामों के लिए जानते हैं जो मैंने अपनी गुजरी जिंदगी में किए हैं। मैं कह सकती हूं एक काम ऐसा हुआ है, जिससे मैं थोड़ा लज्जित महसूस कर सकती हूं। इसके बाद वो कहती हैं कि वो है फिल्म- 'मस्तीजादे'

22 अक्टूबर से शुरू हुआ है ये शो
'वन माइक स्टैंड सीज़न 2'को 22 अक्टूबर को रिली कर दिया गया है। अलग-अलग क्षेत्र से प्रभावशाली लोगों के साथ एक स्टैंडअप कॉमिक को जोड़ा गया है। इस सीजन में चेतन भगत, फेय डिसूजा, रफ्तार, करण जौहर और सनी लियोनी कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। पिछले सीजन में भुवन बम, विशाल ददलानी, तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा और राजनेता डॉ. शशि थरूर जैसे सेलब्रिटी नजर आए थे।

भारत में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं सनी
सनी लियोन पोर्न इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस रही हैं। पोर्न फिल्में छोड़कर वो भारत आई थीं और यहां बिग बॉस में उन्होंने एंट्री ली थी। बिग बॉस से ही देखते ही उनको जिस्म 2 के लिए कास्ट कर लिया गया था। पूजा भट्ट ने तो इस कास्टिंग पर कहा था कि वह लोगों की धारणाएं तोड़ना चाहती हैं कि एक पॉर्न स्टार एक्टर क्यों नहीं बन सकती। इस फिल्म से सनी लियोन को खूब फेम हासिल हुआ। जिस्म 2 ने विवाद का सामना भी किया था। कई संगठनों ने इस फिल्म को लेकर प्रदर्शन किया था। जिस्म 2 के बाद सनी लियोन को एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएसएस 2 में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने आइटम नंबर भी किए।












Click it and Unblock the Notifications