Pathaan विवाद के बीच शाहरुख खान के मां-बाप के लिए फैन ने किया ऐसा काम, देखकर नहीं रोक पाएंगे आंसू

शाहरुख खान को उनके फैन ने एक प्यारा सरप्राइज दिया। जिसने अभिनेता और उनके फैंस को इमोशनल कर दिया।

Shah Rukh Khan Signs Autograph: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में बने हैं। एक्टर लगातार फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हैं। इस बीच किंग खान को उनके फैन ने एक ऐसा सरप्राइज दिया जिसे देखकर खुद एक्टर ही नहीं बल्कि उनके तमाम फैन्स भी इमोशनल हो गए।

शाहरुख खान को फैन ने दिया इमोशनल सरप्राइज

शाहरुख खान को फैन ने दिया इमोशनल सरप्राइज

दरअसल, शाहरुख खान अक्सर अपने दिवगंत माता-पिता का इंटरव्यू में जिक्र करते रहते हैं। ऐसे में शाहरुख खान के एक फैन ने अभिनेता के माता-पिता की बनाई पेंटिंग पर उनका ऑटोग्राफ मांगा। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर एक फैन पेज द्वारा शेयर की गई है। सोशल मीडिया फैंस इस तस्वीर को देखकर काफी इमोशनल हो गए हैं।

एक्टर के मां-बाप का बनाया स्केच

एक्टर के मां-बाप का बनाया स्केच

इस फोटो में शाहरुख खान ने सफेद शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ है। इस दौरान एक्टर एक फैन के साथ नजर आ रहे हैं। हाथ में अभिनेता के माता-पिता की ब्लैक एंड व्हाइट पेंटिंग है। फोटो में शाहरुख फैन ने पेंटिंग पर साइन करने के लिए पेन उठाया और फिर उस प्यारे से स्केच में अपना ऑटोग्राफ दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

फिलहाल ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो पर कमेंट कर रहे फैंस ने इसको गर्व का क्षण बताया है। फैन ने इस फोटो को शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'यह दिल के राजा के लिए भावनात्मक और गर्व का क्षण रहा होगा। जब एक फैन ने इस दिल को पिघला देने वाली पेंटिंग पर किंग खान का ऑटोग्राफ लिया'।

फोटो देखकर फैंस हुए इमोशनल

फोटो देखकर फैंस हुए इमोशनल

फोटो पर शाहरुख खान के फैंस ने खूब प्यार बरसाया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, 'अरे वाह...एक बेटे के लिए ये यह गर्व और भावुक कर देने वाला पल'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब आप मेरा दिल पिघला रहे हैं'। एक अन्य ने लिखा, 'दुनिया में अब तक शाहरुख खान के लिए सबसे अच्छा तोहफा'। एक ने कहा कि, 'इस तोहफे को देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए'।

कम उम्र में शाहरुख ने खो दिए थे माता-पिता

कम उम्र में शाहरुख ने खो दिए थे माता-पिता

आपको बता दें कि, शाहरुख खान अक्सर हर इंटरव्यू में अपने माता-पिता को याद करते हैं। उन्होंने अपनी उम्र में ही उन्हें खो दिया था। शाहरुख खान के पिता ताज मोहम्मद खान की कैंसर की वजह से मौत हुई थी। तब किंग खान की उम्र सिर्फ 15 साल की थी। वहीं अभिनेता की मां लतीफ फातिमा खान का निधन साल 1990 में हुआ था। जब किंग खान ने बॉलीवुड में कदम ही रखा था। बताया जाता है कि, अभिनेता की मां लंबे समय से एक बीमारी से जूझ रही थीं। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+