'मुझसे मेरी तो संभलती नहीं', शाहरुख खान से फैंस ने मांगे वाइफ के लिए टिप्स, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

Shah Rukh Khan Ask SRK: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने ट्विटर पर फिल्म रिलीज होने से पहले आस्क एसआरके सेशन रखा। जिसमें उनके फैंस ने पत्नी से जुड़ी दिक्कतों को लेकर सवाल किया।

शाहरुख खान अक्सर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए ट्विटर पर ASKSRK सेशन रखते हैं। एक्टर कोशिश करते हैं अपने तमाम चाहने वालों का सही से जवाब दें। अब 26 अगस्त 2023 को शाहरुख खान ने एक बार फिर सेशन रखा। इस दौरान फैंस ने फिल्म जवान से लेकर उनकी निजी जिंदगी से जुड़े तमाम सवाल पूछे। वहीं फैंस उनसे पत्नियों के लिए टिप्स मांगने लगे जिसका किंग खान ने मजेदार तरीके से जवाब दिया।

Shah Rukh Khan

एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा, 'सर मेरी दो बीवी हैं एक को #जवान फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना है दूसरी को फर्स्ट डे लास्ट शो। मैं एक ही दिन में दो शो कैसे मैनेज करूं? सर प्लीज हेल्प।' एक्टर ने फैन के इस सवाल का मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'जवान में भी दो हीरोइनें हैं....दोनों बीवियों को साथ में ले जा....एक-एक करके हाथ पकड़ लेना जब मैं अलग-अलग हीरोइन के साथ स्क्रीन पर आऊं!!'

इतना ही नहीं एक फैन ने पूछा, 'सर बीवी के साथ प्लान किया है #जवान देखने के लिए, लेकिन वो हर बार फिल्म देखने में देर करा देती है। पिछली बार पठान के टाइम भी उसने देरी करवा दी थी। कुछ टिप्स दीजिए'। फैस के इन सवालों से परेशान होकर किंग खान ने ऐसा जवाब दिया जिसे पढ़कर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

शाहरुख खान ने जवाब देते हुए लिखा, 'ठीक है दोस्तों, अब और वाइफ प्रॉब्लम्स को सुलझाने वाले सवाल नहीं होंगे!! प्लीज... मुझसे मेरी नहीं संभलती, तुम अपनी भी दिक्कतें मुझ पर डाल रहे हो! सभी पत्नियां प्लीज बिना स्ट्रेस के जवान देखने के लिए जाएं।' फिलहाल किंग खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि, शाहरुख खान ने लगभग 4 साल बाद फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। अब जल्द ही उनकी अगली फिल्म जवान रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। एक्टर हर रोज फिल्म से जुड़े नए अपडेट्स साझा कर रहे हैं। देखना होगा कि पठान की तरह फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+