मनोज बाजपेयी को पहली बार चप्पलों में डिस्कों लेकर पहुंच गए थे शाहरुख खान और फिर जो हुआ.....

Manoj Bajpayee and Shah Rukh Khan: मनोज बाजपेयी ने उस रात को याद किया और बताया कि यह बहुत समय पहले की बात है जब शाहरुख खान उन्हें दिल्ली के घुंघरू नाम के एक नाइट क्लब में ले गए थे।

shah rukh khan

Manoj Bajpayee and Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की एक्टिंग की तारीफ हर जगह होती है। वह अब तक कई हिट फिल्मों और वेब शोज का हिस्सा रह चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपनी जानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। आज उन्हें हर कोई जानता है और उनकी तारीफ करते नहीं थकता लेकिन एक समय था जब उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया था। फिल्म 'सत्या' से बॉलीवुड में अपना कदम जमाने वाले मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी ने दिल्ली में काफी लंबा समय बिताया है। कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में फेमस वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के लीड एक्टर मनोज वाजपेयी ने खुलासा किया कि वह शाहरुख खान ही थे जो पहली बार उन्हें डिस्को ले गए थे।

चप्पल पहनकर पहुंचे थे डिस्को

चप्पल पहनकर पहुंचे थे डिस्को

मनोज बाजपेयी ने उस रात को याद किया और बताया कि यह बहुत समय पहले की बात है जब शाहरुख खान उन्हें दिल्ली के घुंघरू नाम के एक नाइट क्लब में ले गए थे। मनोज बाजपेयी ने आगे बताया- उस वक्त मैंने चप्पल पहन रखी थी। किसी तरह मेरे लिए एक जोड़ी जूतों का इंतजाम किया गया और फिर हमने अंदर एंट्री की।

'शाहरुख खान के साथ लिया था डिस्को का मजा'

'शाहरुख खान के साथ लिया था डिस्को का मजा'

मनोज बाजपेयी ने आगे बताया- ये पहली बार था जब मैंने इस जीवन को देखा और ये जाना कि नाइट क्लब क्या होता है। मेरे आस-पास हर कोई नाच रहा था लेकिन मैं अपनी शराब की चुस्की ले रहा था। मैं ही वहां पर सबसे गरीब आदमी था। आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी जब 90 के दशक में मुंबई हीरो बनने आए थे, तो यहां का लाइफस्टाइल और दौड़ती-भागती जिंदगी को देखकर हैरान रह गए थे।

'मुंबई की लाइफस्टाइल देखकर हो गया था परेशान'

'मुंबई की लाइफस्टाइल देखकर हो गया था परेशान'

मनोज बाजपेयी मुंबई की मॉर्डन लाइफस्टाइल और भागदौड़ को देखकर पहले तो घबरा गए थे। उन्हें लगने लगा था कि यहां के लोगों के साथ कदम मिलाकर चलना या भागना बहुत ही मुश्किल भरा होगा। लेकिन मनोज बाजपेयी ने हिम्मत नहीं हारी और बिहार की गलियों से निकलकर मुंबई की मायानगरी में अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज के समय में इंडस्ट्री के कई फिल्म मेकर उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक नजर आते हैं।

'सपनों को पूरा करने के लिए पहुंचा था मुंबई'

'सपनों को पूरा करने के लिए पहुंचा था मुंबई'

करियर के शुरुआती दिनों में मनोज बाजपेयी को फिल्मों में छोटे-मोटे किरदार ही मिलते थे। जानकारी के अनुसार फिल्मों में आने से पहले मनोज बाजपेयी काफी वक्त तक दिल्ली में रहे थे। दिल्ली में उन्होंने थिएटर से एक्टिंग के करियर की शुरुआत की थी और फिर वह अपनो सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए।

फिल्म 'गुलमोहर' में आएंगे नजर

फिल्म 'गुलमोहर' में आएंगे नजर

मनोज बाजपेयी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्म 'गुलमोहर' में नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ करीब 15 साल बाद सदाबाहर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर भी स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में अमोल पालेकर और सिमरन बग्गा भी दिखाई देंगे। इसके अलावा मनोज बाजपेयी जल्द ही वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के तीसरे पार्ट में भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+