Pathan Teaser Out: अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, आ गया शाहरुख खान की 'पठान' का धमाकेदार टीजर
शाहरुख खान ने अपने बर्थडे पर फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। जी हां किंग खान की अपकमिंग फिल्म पठाान का टीजर रिलीज हो गया है।
Pathan Teaser: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म पठान के रिलीज होने के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बड़े पर्दे पर 5 साल बाद किंग खान को देखने के लिए अब सभी फैंस तैयार हो जाएं। जी हां शाहरुख खान के 57वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म पठान का टीजर रिलीज किया है। ये टीजर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है और यकीनन ये काफी धमाकेदार है।

रिलीज हुआ पठान का टीजर
शाहरुख खान ने अपने बर्थडे पर फैंस को ये बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने ये टीजर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। शाहरुख खान ने इसे शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'अपनी कुर्सी की पेठी बांध लीजिए. पठान का टीजर आ गया है। बिग स्क्रीन पर 25 जनवरी 2023 से पठान को सेलिब्रेट कर सकेंगे। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।'
फुल एक्शन मोड में दिखे शाहरुख
शाहरुख खान इस टीजर में पूरे एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण के साथ उनका भरपूर रोमांस भी देखने को मिलेगा। टीजर में शाहरुख खान का खुंखार रूप देख फैंस के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कुल मिलाकर ये फिल्म फुल एंटरटेनमेंट, रोमांस और एक्शन से भरपूर होने वाली है। पठान के इस टीजर से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का ट्रेलर भी दमदार होने वाला है। 5 साल बाद शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फिलहाल फैंस को थोड़ा सा इंतजार करना होगा। खास बात ये है कि इस फिल्म में एक बार फिर शाहरुख और दीपिका पादुकोण का रोमांस देखने को मिलेगा। इस जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications