'हम दोनों एक दूसरे को मार देना चाहते थे', जावेद अख्तर संग रिश्ते पर शबाना आजमी का बड़ा खुलासा
शबाना आजमी ने एक इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर संग अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह शुरू में बहुत लड़ाई करते थे और एक दूसरे को मार देना चाहते थे।

Javed Akhtar Shabana Azmi Fight: शबाना आजमी और जावेद अख्तर बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। जावेद अख्तर ने पहली पत्नी हनी ईरानी को तलाक देकर शबाना से शादी की थी। दोनों की शादी साल 1984 में हुई थी। जावेद अख्तर और शबाना आजमी के बीच प्यार आज भी अलग दिखता है।
शबाना आजमी का बड़ा खुलासा
भले ही शबाना आजमी पति जावेद अख्तर से बेइंताह प्यार करती हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों के बीच बहुत झगड़े होते थे और दोनों एक दूसरे को मार देना चाहते थे। इसका खुलासा खुद शबाना ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। उन्होंने बताया कि, शादी के बाद वह बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं थीं।
शादी की शुरूआत में नहीं थी रोमांटिक
फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में जब शबाना आजमी से पूछा गया कि उनके लिए प्यार की परिभाषा क्या है, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'शुरुआत में मैं कभी भी रोमांटिक नहीं थी। मुझे लगता है कि आजकल की लड़कियों में शायद आज ये सब बदल चुका है। लेकिन मेरे जमाने की यंग लड़कियों के पास भरपूर रोमांस था।'
दोस्ती को दिया सबसे ज्यादा महत्व
शबाना आजमी ने आगे कहा, 'ये परियों की कहानियों, कहानी की किताबों और उन सभी छोटी कार्टून किताबों की तरह ही होगा जिन्हें वे पढ़ते थे, लेकिन मैं ऐसी कभी नहीं थी क्योंकि मैंने अपने पैरेंट्स की शादी देखी है। जो बहुत रोमांस से शुरू हुई और फिर दोस्ती में तब्दील हो गई। इसलिए मैंने हमेशा दोस्ती की सबसे ज्यादा कद्र की।'
जावेद अख्तर से होती थी खूब लड़ाई
शबाना आजमी ने जावेद अख्तर के साथ उनके बॉन्ड के बारे में बात करते हुए कहा, 'जावेद और मेरे बीच बहुत झगड़े होते हैं और हम एक दूसरे को मारना चाहते हैं लेकिन दिन के अंत में, दूसरे व्यक्ति का सम्मान करना सबसे ज्यादा जरूरी है। हम ऐसे पैरेंट्स के बच्चे थे जो इतने मिलते-जुलते थे कि हमारी अरेंज मैरिज होनी चाहिए थी। हमारे बीच काफी अच्छी दोस्ती है और ये दोस्ती इतनी पक्की है कि शादी भी इसे बर्बाद नहीं कर पाई।'












Click it and Unblock the Notifications