Exclusive: 'सेल्फ लव जुर्म नहीं बल्कि जरूरी है', दिलनाज ईरानी ने कही शिल्पा शेट्टी के बारे में बेहद खास बात
Exclusive Interview With Dilnaz Irani: 'जिंदगी एक ही बार मिलती है इसलिए इसका हर लम्हा भरपूर जीना चाहिए और कुछ वक्त अपने लिए भी निकालना चाहिए क्योंकि सेल्फ लव क्राइम नहीं है बल्कि हर किसी के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।'

ये कहना हमारा नहीं बल्कि ये कहना है जोधा अकबर' और 'अलीगढ़' फेम अभिनेत्री दिलनाज ईरानी का, जो कि इन दिनों अपनी फिल्म सुखी (Sukhee) को लेकर जबरदस्त चर्चा में है। हाल ही में दिलनाज ने इस फिल्म के बारे में खुलकर वनइंडिया हिदी से एक्सक्लूसिव बातचीत की।
'आप दूसरों का ख्याल रखें लेकिन खुद से भी प्रेम करें'
दिलनाज ने कहा कि 'हमें बचपन से यही सिखाया जाता है कि अपने से पहले दूसरों के बारे में सोचो लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अपने आप को भूल जाएं। आप दूसरों का ख्याल रखें लेकिन खुद से भी प्रेम करें क्योंकि सेल्फ लव सेल्फिश नहीं होता।'
'वो भी कभी सहेलियों संग वक्त गुजारा करती थीं'
उन्होंने कहा कि 'अक्सर महिलाओं की दोस्ती शादी के बाद छूट जाती है, वो अपने घर-परिवार की चीजों में इस कदर खो जाती हैं कि उन्हें याद नहीं रहता है कि वो भी कभी सहेलियों संग वक्त गुजारा करती थीं, हालांकि ऐसा नहीं होना चाहिए लेकिन ऐसा होता है। पति और बच्चे भी उन्हें केवल अपनी जिम्मेदारियों के बारे में बताते रहते है।'
'मेरे किरदार का नाम मानसी है'
मेरी फिल्म सुखी इसी बात पर आधारित है, जो कि चार सहेलियों की कहानी है और फिल्म में मेरे किरदार का नाम 'मानसी' है। जो कि एक स्वतंत्र महिला है और लंदन में सेटल है, उसके पास सबकुछ है लेकिन दोस्तों के बिना वो अकेली है।'
फिल्म का निर्देशन सोनल जोशी ने किया
मालूम हो कि इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी और दिलनाज के अलावा सुखप्रीत अमित साध, कुशा कपिला, और पवलीन गुजराल लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन सोनल जोशी ने किया है। फिल्म को शिल्पा शेट्टी का कमबैक कहा जा रहा है लेकिन फिल्म के ट्रेलर में दिलनाज ईरानी की उपस्थिति भी असर छोड़ती है।
'वो बहुत अच्छी डांसर हैं लेकिन वो इतनी सिंपल हैं'
जब इस बारे में उनसे पूछा गया कि तो उन्होंने शिल्पा शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा कि 'वो एक फन लविंग पर्सन हैं और काफी डाउन टू अर्थ है, हमारे सेट पर शिल्पा सभी के साथ फ्रेंडली थीं और हमेशा मस्ती करती रहती थीं, वो बहुत अच्छी डांसर हैं लेकिन वो इतनी सिंपल हैं कि उनके साथ काम करते वक्त टाइम कैसे बीत गया पता ही नहीं चला।'
'मुझे इन दोनों के साथ काम करने का मौका मिला'
आपको बता दें कि दिलनाज वो अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 'मिस वर्ल्ड' यानी की ऐश्वर्या राय और 'मिस यूनिवर्स' यानी कि सुष्मिता सेन दोनों के साथ काम किया है। जब उनसे उन दोनों के साथ के काम का अनुभव पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे इन दोनों के साथ काम करने का मौका मिला।'
मुझे दोनों से ही बहुत कुछ सीखने को मिला
'सच बताऊं तो जब ऐश्वर्या राय से मिली थी तो मैं उन्हें देखती ही रह गई थी, वो बहुत स्वीट और खूबसूरत हैं, उनका फ्रेंडली बर्ताव आज भी मेरे जेहन में जिंदा है तो वहीं सुष्मिता सेन तो एक ग्रेट पर्सनालिटी हैं, जो जहां जाती हैं वहां छा जाती हैं। मुझे दोनों से ही बहुत कुछ सीखने को मिला है।'
महिलाओं के लिए गर्ल गैंग जरूरी
मालूम हो कि दिलनाज ईरानी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी लेकिन उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर चुना। उन्होंने फिल्म 'जोधा अकबर', 'अलीगढ़' और 'आर्या' जैसी वेबसीरीज में काफी प्रभावशाली काम किया है। महिलाओं के लिए गर्ल गैंग को जरूरी मानने वाली दिलनाज ने कहा कि' इंसान को खुद से प्यार करना बहुत जरूरी है, जो खुद से प्यार करेगा, वो निश्चित तौर पर दूसरों से भी लव करेगा और दूसरों की केयर भी करेगा।'
यहां देखें पूरा इंटरव्यू












Click it and Unblock the Notifications