एक्स भाभी सीमा सजदेह ने सलमान खान को लेकर कही ऐसी बात, बोलीं- 'वो तो मलाइका अरोड़ा के साथ भी'
Seema Sajdeh on Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। वहीं सुपरस्टार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
सलमान खान को मिल रही धमकियां
ऐसे में सलमान खान की सिक्योरिटी को और अधिक बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण मामले के बाद से ही सलमान खान के पीछे पड़ा है। वहीं सलमान खान के पिता सलीम खान का इंटरव्यू भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके बेटे ने कुछ गलत नहीं किया है और वह किसी से माफी नहीं मांगेगा।

मलाइका अरोड़ा के साथ खड़े थे सलमान खान
सलमान खान को लेकर हमेशा कहा जाता है कि जरूरत चाहे किसी की भी हो एक्टर मदद के लिए हमेशा आगे आते हैं। पिछले महीने जब मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया था, उस वक्त भी सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ अपनी भाभी मलाइका के साथ खड़े दिखाई दिए थे।
एक्स भाभी ने की सलमान खान की तारीफ
सलमान खान की इसी दिलदारी की तारीफ करते हुए उनकी एक्स भाभी सीमा सजदेह ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। आपको बता दें कि सीमा सजदेह सलमान खान के भाई सोहेल खान की एक्स पत्नी हैं। सीमा के अनुसार सलमान खान किसी की भी जरूरत पर हमेशा साथ खड़े दिखाई देते हैं।
'जब जरूरत पड़ती है, सलमान साथ खड़े रहते हैं'
मीडिया से बात करते हुए सीमा सजदेह ने सलमान खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब जरूरत पड़ती है, तब वह हमेशा साथ खड़े रहते हैं। बस इसलिए खान परिवार खास है। नेटफ्लिक्स पर हाल ही में फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स का तीसरा सीजन शुरू हुआ है। इस सीरीज को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी शो में सीमा सजदेह ने बताया कि उन्हें सेलिब्रिटी की वाइफ बनकर कैसा महसूस होता है।
'सलमान खान चट्टान की तरह हैं'
सीमा सजदेह ने कहा- आपको बहुत खुशनसीब जैसा फील होता है। रिएलिटी आसान नहीं होती है क्योंकि आप अपनी लाइफ रख रहे होते हैं लेकिन आखिरी में जब प्यार मिलता है, तब सब अच्छा लगता है। ये कुछ अलग तरह की फीलिंग होती है। बहुत सारा प्यार आ रहा है। सीमा सजदेह ने सलमान खान पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा- वह चट्टान की तरह हैं। जब भी कोई मुश्किल वक्त आता है या आपको जरूरत पड़ती है, तब सलमान हमेशा आपके साथ खड़े होते हैं।
'पूरा खान परिवार मलाइका से मिलने के लिए पहुंचा था'
सलमान खान की एक्स भाभी ने आगे कहा- जब मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन हुआ था, उस वक्त सलमान शहर से बाहर शूटिंग में बिजी थे। वह मुंबई लौटे और मलाइका अरोड़ा से मिले। अरबाज खान और सोहेल के अलावा भी सलमान और उनका पूरा परिवार मलाइका से मिलने के लिए पहुंचा था और दुख के वक्त में उनके साथ खड़े थे।
विक्रम अहूजा को डेट कर रही हैं सीमा सजदेह
सीमा सजदेह ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए कहा कि सोहेल खान से तलाक के बाद उनकी जिंदगी में नया शख्स आ गया है। वह इन दिनों विक्रम अहूजा को डेट कर रही हैं। आपको बता दें कि सोहेल से शादी से पहले सीमा और विक्रम एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। अब कई साल बाद फिर दोनों साथ आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications