फिल्म 'शमशेरा' देख विक्की कौशल ने दिया ऐसा अजीब रिएक्शन, यूजर्स बोले- अरे इशारे में ये क्या कह दिया
एक्टर विक्की कौशल मुंबई के जुहू इलाके के एक थिएटर में फिल्म 'शमशेरा' देखने के लिए पहुंचे थे। वहीं थिएटर से बाहर निकलने के बाद पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और उनसे फिल्म के बारे में पूछने लगे।
मुंबई, 25 जुलाईः बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' गत शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस फिल्म को समीक्षकों के बहुत अच्छे रिव्यूज नहीं मिले हैं। ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी उम्मीद से कम ही थी। इसी बीच रविवार को एक्टर विक्की कौशल मुंबई के जुहू इलाके के एक थिएटर में फिल्म 'शमशेरा' देखने के लिए पहुंचे थे। वहीं थिएटर से बाहर निकलने के बाद पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और उनसे फिल्म के बारे में पूछने लगे। पैपराजी कई बार विक्की कौशल से पूछते रहे कि उन्हें फिल्म कैसी लगी लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बोला बल्कि हाथ से इशारा करते हुए अच्छा कहा।

विक्की कौशल ने हाथों से किया इशारा
पैपराजी ने विक्की कौशल से पूछा कि उन्हें फिल्म 'शमशेरा' कैसी लगी। इस पर विक्की कौशल ने इशारों में जवाब दिया और बताया कि उन्हें यह फिल्म पसंद आई है। उन्होंने थंब्स अप करते हुए फिल्म 'शमशेरा' को अच्छा कहा। इस दौरान विक्की कौशल नीली जींस के साथ एक ओवरसाइज्ड हुडी पहने हुए नजर आ रहे थे।
Recommended Video

यूजर्स उड़ा रहे मजाक
विक्की कौशल का अजीब रिएक्शन देख सोशल मीडिया यूजर्स उनके मजे लेने लगे है। विक्की कौशल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विक्की कौशल के रिएक्शन वाले वीडियो को देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा- उनका चेहरा बता रहा है कि फिल्म कैसी लगी। इस वजह से कुछ बोले नहीं वो। वहीं एक और यूजर ने कहा- विक्की किसी का दिल नहीं दुखाना चाहते इसलिए वो बिना कुछ बोले आगे बढ़ गए। अच्छा है।
सोशल मीडिया पर कर रहा है ट्रेंड
वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने कहा- बेचारा झूठ भी नहीं बोल सकता। फिल्म शमशेरा देखकर वह परेशान हो गए। एक अन्य यूजर ने कहा- फिल्म को बकवास नहीं बोल पा रहे हैं। ऐसे में हाथ से इशारा ही काफी है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और लोग कई तरह की बाते कर रहे हैं।

मालदीव से लौटे हैं विक्की और कैटरीना
विक्की कौशल ने इस दौरान ओवरसाइज्ड हुडी और रिप्ड जींस पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर के जूते मैच किए थे। आपको बता दें कि विक्की कौशल हाल ही में पत्नी कैटरीना कैफ के साथ मालदीव से छुट्टियां बिताकर लौटे हैं। कैटरीना के जन्मदिन पर वह दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन के लिए मालदीव पहुंचे थे। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

इन फिल्मों में आएंगे नजर
विक्की कौशल जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म में एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। अभी इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है। इसके अलावा विक्की कौशल जल्द ही फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' और मेघना गुलजार की 'सैम बहादुर' में दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications