Anupamaa के प्रोमो को देखकर भड़के लोग, कर रहे हैं शो को बंद करने की मांग, क्यों?

नई दिल्ली, 02 अगस्त। स्टार टीवी के सबसे लोकप्रिय शो 'अनुपमा' का रोमांच चरम पर है। एक महिला के संघर्ष की कहानी वाले शो ने अभी तक समाज के हर वर्ग को एंटरटेन किया है लेकिन इसके नए प्रोमो को देखकर लोग बुरी तरह से भड़क गए हैं और उन्हें इस कदर गुस्सा आ गया है कि उन्होंने शो को बंद करने की मांग कर दी है और इस वजह से ये शो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना हुआ है।

अनुज कपाड़िया हुए लकवा ग्रसित

अनुज कपाड़िया हुए लकवा ग्रसित

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? तो आपको बता दें कि ऐसा शो के नए प्रोमो की वजह से हुआ है। दरअसल नए प्रोमो में अनुज कपाड़िया का रोल निभाने वाले गौरव खन्ना को लकवा ग्रसित और उसकी सेवा करते हुए अनुपमा को रोते-बिलखते दिखाया गया है। शो का ये Sad Track लोगों को अच्छा नहीं लगा है और इसी वजह से लोग इस प्रोमो को देखते ही भड़क गए हैं।

'अब ये रोना-धोना बंद कर देना चाहिए'

'अब ये रोना-धोना बंद कर देना चाहिए'

कुछ यूजर्स ने लिखा है कि 'अब इस शो में कुछ बचा नहीं हैं, ये अन्य डेली सोप की तरह सास-बहू का ड्रामा बन गया है, इसलिए अब ये रोना-धोना बंद कर देना चाहिए।' कुछ यूजर्स ने ये भी कह दिया है कि 'जब मेकर्स के पास कुछ बचता नहीं हैं तो वो इसी तरह से पब्लिक को परेशान करने लगते हैं।'

पारस कलनावत की वजह से भी सुर्खियों में

पारस कलनावत की वजह से भी सुर्खियों में

वैसे भी ये शो अभी पिछले दिनों अनुपमा के बेहद लाडले 'समर' का किरदार निभाने वाले एक्टर पारस कलनावत के कारण भी सुर्खियों में था क्योंकि शो से उन्हें रातों-रात आउट कर दिया गया , क्योंकि पारस ने बिना शो के मेकर्स को बताए 'झलक दिखला जा 10 ' शो में जाने का फैसला कर लिया था।

 फैंस को काफी धक्का लगा

फैंस को काफी धक्का लगा

इस खबर के सामने के आने के बाद फैंस को काफी धक्का लगा था क्योंकि समर यानी पारस का करेक्टर शो में बेहद पॉजीटिव और लोकप्रिय है, जिसे दर्शकों का बेहद प्यार मिला है और जिसे पारस ने निभाया भी बखूबी है।

प्रोमो की वजह से लोग भड़क गए

फैंस के निशाने पर पहले ही पारस के कारण मेकर्स थे तो वहीं अब प्रोमो की वजह से लोग और ज्यादा भड़क गए हैं। आपको बता दें कि अनुपमा अभी तक टीआरपी चार्ट में नंबर वन या नंबर टू की ही लिस्ट में रहा है,ऐसे में सोशल मीडिया पर इस तरह की प्रतिक्रिया निश्चित रूप से मेकर्स को परेशान कर सकती है। फिलहाल अब वो क्या करते हैं और क्या शो में दिखाते हैं, ये तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+