एडल्ट वेब सीरीज की 'सविता भाभी' यानी रोजलिन खान को हुआ कैंसर, फोटो शेयर कर दिखाई हालत
Rozlyn Khan: एक्ट्रेस और मॉडल रोजलिन खान कैंसर से जूझ रही हैं। रोजलिन ने अपनी दर्दनाक आपबीती को लोगों के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर किया है।
Rozlyn Khan Cancer: इंडियन एडल्ट वेब सीरीज 'सविता भाभी' में काम कर चुकीं मॉडल और एक्ट्रेस रोजलिन खान की हालत काफी गंभीर है। रोजलिन ने खुद ही सोशल मीडिया पर बताया है कि वह कैंसर से जूझ रही हैं। इस खतरनाक बीमारी के बारे में बताने के साथ साथ उन्होंने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि वह पिछले 7 महीने से कैंसर से लड़ रही हैं और इस समय मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट है। उन्होंने ये भी कहा कि अब वह गंजी होने के लिए भी हिम्मत जुटा रही हैं। वह नहीं जानती कि भविष्य में गंजी मॉडल को कौन काम देगा। रोजलिन ने सोशल मीडिया पर अपनी हालत को लेकर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।

रोजलिन ने पेटा के लिए करवाया था फोटोशूट
आपको बता दें कि साल 2015 में रोजलिन खान का नाम सुर्खियों में छाया हुआ था। दरअसल साल 2015 में उन्होंने पेटा के लिए एक फोटोशूट करवाया था। पेटा एक अमेरिकी संस्था है जो पशुओं की हत्या को लेकर लोगों को जागरूक करती है। उस दौरान एक्ट्रेस ने एक खूनी फोटोशूट करवाया था जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन्स दे रहे थे।

कैंसर से जूझ रही हैं रोजलिन खान
फिलहाल रोजलिन खान कैंसर से जूझ रही हैं। रोजलिन ने अपनी दर्दनाक आपबीती को लोगों के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर किया है। उन्होंने अपने इमोशनल पोस्ट में लिखा है- मुश्किल लोगों की जिंदगी आसान नहीं होती, ये मैंने कहीं पढ़ा था। भगवान अक्सर हिम्मती लोगों को ऐसी खतरनाक लड़ाई दे देता है। ये भी मेरी जिंदगी का एक चैप्टर है। मैं अभी भी विश्वास और आशा बनाए हुए हूं।

अस्पताल से लिखा इमोशनल पोस्ट
रोजलिन ने अपनो पोस्ट में आगे लिखा है- मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जो होता है अच्छे के लिए होता है और मैं अच्छी हूं। मुझे गर्दन और पीठ में कई बार दर्द महसूस हुआ। मुझे लग रहा था कि ये दर्द जिमनास्टिक की वजह से हो रहा है।

रोजलिन ने कहा- क्या गंजी मॉडल को काम मिलेगा
रोजलिन ने लोगों को अपने काम को लेकर भी बहुत कुछ बताया है। उनकी हर बातें लोगों का दिल छू ले रही हैं। रोजलिन ने लिखा है- डियर ब्रांड्स, मैं अभी भी शूट के लिए तैयार हूं। मेरी 7 महीने के लिए कीमोथैरेपी होगी। अब आपको ये हिम्मत दिखानी है कि आप एक बाल्ड मॉडल को काम दे सको क्योंकि कैंसर के चलते मेरे सिर पर बाल नहीं होंगे।

लोग दे रहे हैं रोजलिन को हिम्मत
रोजलिन खान के इस इमोशनल पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग तरह तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक रोजलिन को सोशल मीडिया पर कमेट्स कर रहे हैं। एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा से लेकर केआरके तक ने रोजलिन खान के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। सभी लोगों ने उन्हें हिम्मत दी है और लिखा कि आप जल्द ठीक हो जाओगे। वहीं रोजलिन के फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

टीवी विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं रोजलिन
आपको बता दें कि रोजलिन खान मुंबई की रहने वाली हैं। वह एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। रोजलिन ने पेटा के लिए एक बवाल मचा देने वाला फोटोशूट करवाया था। साथ ही वह ब्रेस्ट कैंसर जागरुकता से जुड़े कार्यक्रमों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। रोजलिन टीवी के कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह इंडियन एडल्ट वेब सीरीज 'सविता भाभी' के लिए भी काम कर चुकी हैं।
-
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications