सिद्धार्थ मल्होत्रा पर प्यार लुटाती दिखीं कियारा आडवाणी, एक्टर का सरेआम पकड़ा हाथ, VIDEO हो रहा वायरल
Kiara Advani Sidharth Malhotra: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्यप्रेम की कथा आज यानी 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज से एक दिन पहले स्टारकास्ट और बॉलीवुड के कई सितारे फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जमकर महफिल लूटी।
सत्यप्रेम की कथा की स्क्रीनिंग पर पहुंचे सिद्धार्थ-कियारा
फिल्म सत्यप्रेम की कथा की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के लव बर्ड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पहुंचे। दोनों को लंबे समय बाद साथ देखकर फैंस खुश हो गए। कपल ने रोमांटिक अंदाज में मीडिया को जमकर पोज भी दिए। अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पैपराजी को दिए जमकर पोज
फिल्म की स्क्रीनिंग में कियारा आडवाणी के माता-पिता भी शामिल हुए। इस दौरान कियारा और सिद्धार्थ एक दूसरे पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटे। कपल ने पैप्स को खूब पोज दिए. इसी दौरान कियारा प्यार से अपने पति का हाथ थामे नजर आईं। इसके बाद एक्ट्रेस अपने पति को हाथ पकड़कर थिएटर ले जाते हुए दिखीं।
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आप लोग खुशखबरी कब सुना रहे हो?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये लोग कितने प्यारे लगते हैं। एक ने लिखा, 'ये बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी है।' लुक की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा हमेशा की तरह सिंपल लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे। वहीं कियारा आडवाणी ने व्हाइट कलर का अनारकली सलवार सूट पहना था।
7 फरवरी को हुई थी शादी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपना रिश्ता हमेशा से ही सीक्रेट रखा। लेकिन 7 फरवरी को राजस्थान में वेडिंग कर फैंस को सरप्राइज दिया। दोनों की शादी में उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों की लव स्टोरी फिल्म शेरशाह से शुरू हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications