'सतीश शाह की किडनी फेल नहीं हुई थी', सामने आई मौत की असली वजह, 'बेटे' राजेश का शॉकिंग खुलासा

Satish Shah Death Real Reason: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन ने पूरे फिल्म जगत और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। 74 वर्ष की उम्र में गत 25 अक्टूबर 2025 को सतीश शाह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

सतीश शाह की मौत पर 'बेटे' राजेश का शॉकिंग खुलासा
शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सतीश शाह का निधन किडनी फेल होने के कारण हुआ है लेकिन अब उनके करीबी और 'साराभाई वर्सेस साराभाई' शो में ऑनस्क्रीन बेटे बने अभिनेता राजेश कुमार ने इस बात का खंडन किया है।

Satish Shah Death

'किडनी फेलियर नहीं बल्कि हार्ट अटैक से गई जान'

-राजेश कुमार ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए एक्टर सतीश शाह के निधन की असली वजह बताई है। उन्होंने कहा है- मैं ये कहना चाहूंगा कि सतीश शाह के जाने की वजह किडनी फेलियर नहीं थी। हां, उन्हें किडनी की समस्या जरूर थी लेकिन वह कंट्रोल में थी। असल में उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है।

-राजेश कुमार ने आगे बताया कि ये घटना एकदम अचानक से हुई है। उन्होंने कहा- सतीश शाह अपने घर पर लंच कर रहे थे और तभी ये दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। कई रिपोर्ट्स में गलत जानकारी दी जा रही है इसलिए मैं ये बात साफ करना चाहता था।

अशोक पंडित के पोस्ट से फैली गलतफहमी

आपको बता दें कि फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सतीश शाह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि एक्टर का निधन किडनी फेल होने से हुआ है। ये पोस्ट देखते ही वायरल हो गया था और लोगों ने इसे ही सही मान लिया था लेकिन अब राजेश कुमार के बयान के बाद सच्चाई सामने आ गई है।

पत्नी के लिए जीना चाहते थे सतीश शाह

-सतीश शाह की निजी जिंदगी की बात करें तो उनके परिवार में अब केवल पत्नी मधु शाह बची हैं। दोनों की कोई संतान नहीं थी। बताया जाता है कि मधु शाह अल्जाइमर से पीड़ित हैं। सतीश शाह के करीबी और दोस्त सचिन पिलगांवकर ने बताया था कि सतीश शाह अपनी पत्नी के लिए जीना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने कुछ महीने पहले किडनी ट्रांसप्लांट भी करवाया था।

-सचिन पिलगांवकर ने बताया था- सतीश शाह डायलिसिस पर थे लेकिन हर वक्त मुस्कुराते रहते थे। उनका बस एक ही मकसद था, पत्नी की देखभाल करना। वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते थे और उनका पूरा ख्याल रखते थे।

सतीश शाह का शानदार एक्टिंग करियर

-सतीश शाह ने अपने चार दशक लंबे करियर में टीवी और फिल्मों की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी। 'साराभाई वर्सेस साराभाई', 'ये जो है जिंदगी', 'हम साथ-साथ हैं' और 'मैं हूं ना' जैसी यादगार प्रोजेक्ट्स में उनकी शानदार अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

-सतीश शाह के जाने से बॉलीवुड ने न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता खोया है बल्कि एक ऐसा इंसान भी खो दिया है जिसने अपनी हाजिरजवाबी और मुस्कान से हर किसी का दिल जीत लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+