Satish Shah Death: नहीं रहे सतीश शाह, बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका, कैसे हुई एक्टर की मौत?

Satish Shah Death: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर सतीश शाह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है। आज यानी 25 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2.30 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

सतीश शाह का हुआ निधन
जानकारी के मुताबिक, सतीश शाह लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। एक्टर के मैनेजर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए एक्टर के निधन की पुष्टि की है।

Satish Shah Death

किडनी की बीमारी से ग्रसित थे एक्टर

खबर है कि एक्टर सतीश शाह का अंतिम संस्कार आगामी 26 अक्तूबर 2025 को किया जाएगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही मौजूद है। सतीश शाह ने 74 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

'साराभाई वर्सेस साराभाई' से घर-घर में बनाई थी पहचान

-सतीश शाह ने अपने लंबे करियर में कई सुपरहिट फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था। उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' में निभाए किरदार से काफी तारीफ मिली थी। हालांकि उन्हें असली पॉपुलैरटी फेमस टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के इंद्रवदन साराभाई उर्फ इंदु के किरदार से मिली थी।

-उनकी कॉमिक टाइमिंग, व्यंग्यपूर्ण संवाद और सहज अभिनय ने इस किरदार को दर्शकों के दिलों में अमर बना दिया। आज भी उनके कई सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

-सतीश शाह का निधन हिंदी फिल्म और टीवी उद्योग के लिए एक गंभीर क्षति है। हाल ही में उद्योग ने पीयूष पांडे जैसे दिग्गज को खोया था, और अब सतीश शाह के जाने से इंडस्ट्री एक और प्रतिभाशाली कलाकार से वंचित हो गई है।

-अपने करियर के दौरान उन्होंने कॉमेडी से लेकर गंभीर भूमिकाओं तक, हर किरदार को बखूबी निभाया और दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+