हंसते-खिलखिलाते हुए Satish Kaushik का सामने आया आखिरी वीडियो, पैप्स को हाथ हिलाते हुए कहा 'गुडबॉय'

सतीश कौशिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो तब का जब एक्टर आखिरी बार होली का जश्न मनाने गए थे।

Satish Kaushik Last Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का होली के अगले दिन गुरूवार की सुबह निधन हो गया। जिसकी वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। 8 मार्च को एक्टर जावेद अख्तर के घर सभी सितारों के साथ होली सेलिब्रेट करने गए थे। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्रा पर भी शेयर की। लेकिन, किसी को क्या मालूम था वह इस तरह अचानक दुनिया को अलविदा कह जाएंगे। फिलहाल उनकी मौत से पूरा सिनेमा जगत सदमे में हैं। सोशल मीडिया के जरिए सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सतीश कौशिक का आखिरी वीडियो वायरल

सतीश कौशिक का आखिरी वीडियो वायरल

इस बीच सतीश कौशिक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देख फैंस की आंखे नम हो गई। वीडियो में वह हमेशा की तरह हंसते मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आए। बता दें कि, यह वीडियो उस वक्त का है जब सतीश कौशिक होली मनाने के लिए जावेद अख्तर के घर पहुंचे थे।

हंसते-मुस्कुराते हुए कहा अलविदा

हंसते-मुस्कुराते हुए कहा अलविदा

सतीश कौशिक की इस आखिरी वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि, वह कितने ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। होली का जश्न मनाने के लिए जिस अंदाज में वह नजर आए उसे देखकर यह कह पाना मुश्किल है कि, वह उनके शरीर में किसी तरह की परेशानी चल रही थी। पैपराजी को पोज देन के बाद एक्टर ने सभी को हंसते-मुस्कुराते हुए अलविदा कहा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

बता दें कि, होली के अगले दिन सतीश कौशिक अपने परिवार के साथ होली मनाने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। जहां उन्हे अचानक हार्ट अटैक आया और वह हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए। फिलहाल सतीश कौशिक का यह आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

वीडियो देख फैंस अपने इमोशन को रोक नहीं पा रहे हैं और लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इतने फिट तो लग रहे हैं तो कैसे निधन हो गया?' एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'लाइफ का कौनसा दिन आखिरी हो यह हम में से कोई नहीं जानता'। फिलहाल सभी फैंस उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अनुपम खेर ने दी थी जानकारी

अनुपम खेर ने दी थी जानकारी

गुरूवार की सुबह सतीश कौशिक के खास दोस्त अनुपम खेर ने उनके निधन की जानकारी दी थी। अनुपम खेर ने ट्वीट करके लिखा, 'जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है। पर ये बात मैं जीते जी कभी भी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्ण विराम। जिंदगी कभी भी तुम्हारे बिना पहले जैसी नहीं रहेगी सतीश। ओम शांति'। आपको बता दें कि सतीश कौशिक का निधन 66 साल की उम्र में हुआ। उनके निधन से पूरा सिनेमा जगत सदमे में है।

Recommended Video

    Satish Kaushik Passes Away: इस गहरे सदमे से जूझ रहे थे Satish Kaushik, क्या था दर्द | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+