Last Tweet of Satish Kaushik: सतीश कौशिक का आखिरी ट्वीट,खुद शेयर की थी मुस्कुराते हुए होली के जश्न की तस्वीरें

दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सतीश कौशिक ने दो दिन पहले ही होली के मौके पर तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

satish kaushik

Recommended Video

    Satish Kaushik Passes Away: कार में आया था Satish Kaushik को Heart Attack | वनइंडिया हिंदी

    Satish Kaushik Last Tweet: जिंदगी कैसी है पहेली, ये गाना आपने जरूर सुना होगा। इस गाने के बोल जिंदगी की हकीकत को काफी करीब से बयान करते हैं। दरअसल एक दिन पहले फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक होली के रंग में डूबे थे और होली के जश्न की कई तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। किसे पता था कि यह होली सतीश कौशिक की आखिरी होली होगी और होली के जश्न के कुछ घंटो बाद ही वह दुनिया को अलविदा कह देंगे। दरअसल सतीश कौशिक के निधन की खबर जब उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर शेयर की तो किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि सतीश कौशिक हमारे बीच नहीं रहे।

    मुस्कुराते हुए होली का जश्न
    लोग सतीश कौशिक की ट्विटर की तस्वीरों को देखकर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि यह बेहतरीन इंसान अब हमारे बीच नहीं रहा। सतीश कौशिक को होली का जश्न मनाते हुए इन तस्वीरों में देखा जा सकता है। खुद सतीश कौशिक ने 7 मार्च को ट्विटर पर होली के जश्न की तस्वीरों को शेयर किया था। उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा रंगीन, खुशियों की होली की पार्टी जानकी कुटीर जुहू में। जावेद अख्तर, शबाना आजमी, तनवी आजमी। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे अली फजल और रिचा चड्ढा से मिला। आप सभी को होली की ढेर सारी बधाई।

    अनुपम खेर को दी थी बधाई
    बता दें कि इससे पहले अनुपम खेर ने 7 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमे वह स्वीमिंग करना सीख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने पानी से अपने डर को साझा किया है। इस वीडियो पर खुद सतीश कौशिक ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, आप जरूर पानी में अब तैरना सीख रहे हैं लेकिन आप जीवन की स्वीमिंग में आप बेहतरीन रहे है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। यही नहीं अनुपम खेर ने जब इस ट्वीट का जवाब दिया तो कल ही सतीश कौशिक ने इसपर प्रतिक्रिया दी थी।

    अनुपम खेर ने किया भावुक ट्वीट
    बता दें कि सतीश कौशिक के निधन की जानकारी खुद अनुपम खेर ने ट्वीट करके दी है। सतीश कौशिक के निधन पर दुख जाहिर करते हुए अनुपम खेर ने भावुक ट्वीट लिखा। अनुपम खेर ने लिखा, जानता हूँ "मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!" पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+