क्या सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल को फिर से दिया धोखा? जानें क्या है रिलेशनशिप की सच्चाई, पहले भी की है ऐसी हरकत

Sara Tendulkar and Shubman Gill: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पिछले कुछ समय से लोग सारा तेंदुलकर और भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से लेकर कई ऐसे मौके हैं जब सारा तेंदुलकर को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शुभमन गिल के साथ देखा गया है। वर्ल्ड कप 2023 में भी सारा क्रिकेटर शुभमन गिल को भरपूर सपोर्ट करती नजर आई थीं। दोनों के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। सारा तेंदुलकर ने अपने इस रिलेशन के बारे में सफाई भी दी है। वही अब सारा किसी और शख्स के साथ भी नजर आई हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सारा तेंदुलकर सच में शुभमन गिल को धोखा दे रही हैं या फिर बात कुछ और है।

सारा तेंदुलकर-शुभमन गिल का रिलेशन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा तेंदुलकर पहले शुभमन गिल को डेट कर रही थीं। लेकिन फिर अचानक ही शुभमन गिल को बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ देखा जाने लगा। वहीं इसी बीच सारा तेंदुलकर का नाम भी हिमांश कोहली के साथ जोड़ा गया था। लोग मानने लगे थे कि सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल को धोखा दिया है और वह एक्टर हमांश कोहली को डेट कर रही हैं।

Sara Tendulkar

हिमांश कोहली के साथ जुड़ा था सारा का नाम
हिमांश कोहली और सारा तेंदुलकर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों को इन दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला था। सिर्फ इतना ही नहीं कई मौकों पर हिमांश कोहली और सारा तेंदुलकर को एकसाथ टाइम स्पेंड करते देखा गया था। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

हिमांश कोहली ने किया था ये बड़ा खुलासा
बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली का नाम ब्रेकअप होने के बाद भी जब सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाने लगा तो उन्होंने मीडिया के सामने आकार इस बात को स्वीकार किया था कि ब्रेकअप के बाद सारा और वो अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने अपनी नई गर्लफ्रेंड का नाम भी लोगों को बताया था। वहीं सारा तेंदुलकर का नाम आर्टिस्ट सिद्धार्थ केरकर के साथ भी जुड़ा था। कहा गया था कि दोनों ने साथ में गोवा में छुट्टियां बिताई थीं।

शुभमन के खास दोस्त के साथ जुड़ रहा है नाम
बाद में फिर से सारा तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ देखा जाने लगा। ऐसे में लोगों ने कयास लगाए कि सारा फिर से शुभमन के पास वापस आ गई हैं। दोनों कै पैचअप हो गाय है। वर्ल्ड कप 2023 में भी सारा क्रिकेटर शुभमन गिल और भारतीय क्रिकेट टीम को सपोर्ट करीत नजर आई थीं। फिलहाल सारा तेंदुलकर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें सारा शुभमन गिल के साथ नहीं बल्कि उनके दोस्त खुशप्रीत सिंह के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि इस फोटो की सच्चाई को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+