इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड संग पार्टी करती दिखीं Sara Tendulkar, एक ही कार से सामने आया वीडियो

Sara Tendulkar Shikhar Pahariya: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह फेमस स्टार किड में से एक हैं। वह ज्यादातर बॉलीवुड सितारों के साथ पार्टी करते हुए नजर आती हैं। हाल ही में सारा तेंदुलकर को जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पार्टी करते देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा बीती रात मुंबई में एक पार्टी में पहुंची। जिसकी कई सारी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान सारा ने पैपराजी को जमकर पोज दिए और वह फिर अपनी कार में दोस्तों के साथ बैठ जाती हैं। इस दौरान उनके साथ कार में जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए।

Sara Tendulkar

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिखर पहाड़िया कार की आगे वाली सीट में बैठे होते हैं। जबकि पीछे वाली सीट में बैठकर सारा उनके साथ खूब बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं। दोनों को यूं एकसाथ देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजेन्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सारा और शिखर पहाड़िया के वायरल हो रहे इस वीडियो पर नेटिजेन्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये तो जाह्नवी के लिए मोए मोए हो गया।' एक ने लिखा, 'शुभमन गिल कहां चला गया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आखिर ये चल क्या रहा है'। हालांकि कुछ यूजर्स ने सारा के लुक की भी जमकर तारीफ की।

बता दें कि, सारा तेंदुलकर काफी समय से भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल संग डेटिंग की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। वहीं वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें शुभमन को सपोर्ट करते देखा गया। हालांकि सारा और शुभमन ने अपने इस रिलेशनशिप पर चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+