मुंबई की सड़कों में ऐसे नजर आईं सारा अली खान, दोस्त के साथ की ऑटो की सवारी और फिर किया ये काम
Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पिछले महीने उनकी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। लोग इस फिल्म की कहानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ विक्की कौशल नजर आए थे। फिलहाल सारा अली खान अपनी फिल्म की सक्सेस को सेलिब्रेट करने में जुटी हुई है।
सारा अली खान अपनी सिंपल लाइफ स्टाइल के लिए काफी फेमस हैं। पिछले दिनों सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गई हुई थीं। लेकिन अब वह मुंबई वापस लौट आई हैं। इस बीच सारा अली खान अपनी दोस्त के साथ मुंबई की बारिश में घूमती नजर आईं। वहीं पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया हैं। सारा अली खान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ऑटो का मजा लेती नजर आईं सारा अली खान
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान किसी लग्जरी कार में नहीं बल्कि ऑटो-रिक्शा में घूम रही हैं। इस वीडियो में सारा अली खाम अपनी एक दोस्त के साथ दिखाई दे रही हैं। सारा अचानक से पैपराजी को देखकर चौंक जाती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान अपनी दोस्त के साथ एक ऑटो रिक्शा के अंदर ब्लैक कलर के आउटफिट में मस्ती कर रही होती हैं।
पैपराजी को देख छूट गई सारा की हंसी
सारा अली खान अपनी फ्रेंड से बात कर रही होती हैं, तभी उनकी नजर सामने खड़े पैपराजी पर पड़ती है। सारा की नजर जैसे ही पैपराजी पर पड़ती है, वह उनसे पूछती हैं- आप लोग कहां से ढूंढते हो हमें? कैसे ढूंढ लेते हो? इस पर एक पेपराजी जवाब देता है- ट्रैकर हैं ट्रैकर। वहीं सारा कहती हैं- क्या? मुझपे?। फिर पैपराजी उनके ऑटो का पीछा करते हुए उनके अपार्टमेंट तक पहुंच जाते हैं जिसके बाद वह ऑटो से बाहर निकल जाती हैं। इसके बाद सारा कहती हैं- अब आप लोग जाएंगे न हो गया। हालांकि, वह अंदर जाने से पहले पैपराजी के लिए पोज देती हैं।
लोगों ने सारा के लिए किए ऐसे कमेंट्स
सारा अली खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। सारा अली खान के एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा है- आप जमीन से जुड़ी लड़की हो, आप भी बहुत ही अच्छी हो। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- धरती की सबसे सिंपल और प्यारी एक्ट्रेस हैं आप। आपको प्यार और ढेर सारा सम्मान।












Click it and Unblock the Notifications