लहंगा पहन सारा अली खान ने खेला क्रिकेट, Photos देख क्लीन बोल्ड हुए फैंस
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे का प्रमोशन कर रही हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म के प्रमोशन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है।
मुंबई, 20 दिसंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे का प्रमोशन कर रही हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म के प्रमोशन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। अपनी इस फिल्म अतरंगी रे के रिलीज से पहले ही फिल्म के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

दुल्हन बनी सारा अली खान
सारा अली खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो दुल्हन के लुक में नजर आ रही है। लहंगा पहने मांग में सिंदूर लगाए सारा अली खान की इन तस्वीरों में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। अगर सारा की इन तस्वीरों को ध्यान से देखा जाए तो बिल्कुल दुल्हन की तरह सारा ने मांग टीका, झुटका, मंगलसूत्र और नोज रिंग भी पहना है। इसके साथ ही सारा ने माथे पर छोटी सी बिंदी भी लगाई है।

लहंगा पहन सारा ने खेला क्रिकेट
सारा अली खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमे से एक तस्वीर में एक्ट्रेस दुल्हन के लुक में लहंगा पहने क्रिकेट खेलते हुए दिख रही है। सारा की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सारा की इन तस्वीरों को देखकर फैंस पहली ही बॉल में क्लीन बोल्ड हो गए।

चेहरे पर दिखी शरारत भरी मुस्कान
बल्लेबाजी करते हुए सारा अली खान के चेहरे पर दिखाई दे रही शररात भरी मुस्कान किसी का भी दिल जीत लेगी। बता दें कि सारा अली खान की इन तस्वीरों को देखकर आप समझ सकते हैं कि अतरंगी रे के सेट पर शूटिंग के साथ ही सारा अली खान ने काफी एन्जॉय भी किया है। जिसका एहसास उनके फैंस इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।

फिल्म में अक्षय और सारा की जोड़ी लगाएगी तड़का
सारा अली खान की यह फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को Disney + Hotstar पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म सारा अली खान के साथ ही बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और साउथ के सुपरस्टार धनुष नजर आने वाले हैं। सारा अली खान इस फिल्म में एक बिहार की रहने वाली लड़की का किरदार निभाने वाली हैं।

सलमान खान संग किया डांस
सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे के गाने चका चक को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर डांस करते हुए काफी वीडियो पोस्ट किए गए हैं। हाल ही में जब सारा अली खान बिग बॉस 15 में अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने गई थीं तो उस वक्त सारा ने सलमान खान के साथ इस गाने पर डांस किया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। सारा, अक्षय और धनुष की यह फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है यह तो 24 तारीख को ही पता चल पाएगा।
यह भी पढ़ें : सारा अली खान का सपना हुआ साकार, दुनिया में मशहूर इस जगह दिखाया गया 'अतरंगी रे' का पोस्टर












Click it and Unblock the Notifications