सारा अली खान का सपना हुआ साकार, दुनिया में मशहूर इस जगह दिखाया गया 'अतरंगी रे' का पोस्टर
नई दिल्ली, 18 दिसंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस साला अली खान अपनी आगामी फिल्म 'अतरंगी रे' के प्रमोशन में व्यस्त है, मूवी 24 दिसंबर को डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रीमियर के लिए तैयार है। फिल्म का प्रमोशन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हो रहा है। हर एक्टर या एक्ट्रेस का सपना होता है कि उसके फिल्म का पोस्टर एक बार न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में दिखाया जाए। सारा अली खान का भी ऐसा ही सपना था जो अब सच हो गया है। सारा ने सोशल मीडिया पर टाइम्स स्क्वायर की एक तस्वीर साझा की हैं जिसमें उनके फिल्म के गाने का पोस्टर नजर आ रहा है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष भी हैं।

सारा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
सारा आलिया खान इन दिनों 'अतरंगी रे' का प्रमोशन कर रही हैं। हालांकि हाल ही में उन्हें उस समय आश्चर्य हुआ जब टाइम्स स्क्वायर पर उनकी फिल्म का पोस्टर प्रदर्शित किया गया। सारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्टर की तस्वीर साझा की और लिखा, 'इस शहर में मेरा सपना था और अब इसे यहा साकार होते हुए देख रही हूं ..."। उन्होंने अपनी पोस्ट में अमेरिका के न्यूयॉर्क में लोकप्रिय स्थान टाइम्स स्क्वायर को दिखाया।

मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक
'अतरंगी रे' साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। सारा अली खान और अक्षय कुमार-स्टारर फिल्म क्रिसमस रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। अतरंगी रे इस साल वेलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोन वायरस महामारी के कारण शूटिंग में देरी हो गई। 'अतरंगी रे' एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी है जिसमें सारा धनुष के साथ-साथ अक्षय के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

सारा से इश्क करते नजर आएंगे अक्षय कुमार
बॉलीवुड में अक्षय कुमार अपनी फिटनेस और एक बाद एक फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। 50 पार हो चुके अक्षय कुमार की फिल्मों में उनके साथ कई नई एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं। वहीं अब अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म अतरंगी में सारा अली खान उनके साथ नजर आने वाली हैं। सारा अली खान के पापा सैफ अली खान के साथ अक्षय कुमार कई फिल्में कर चुके हैं। वहीं अब सैफ की बेटी सारा के साथ अब अक्षय कुमार फिल्म में साथ में नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: विक्की कौशल से इम्प्रेस हुईं सारा अली खान, बोली उनके साथ काम करना मेरे लिए....












Click it and Unblock the Notifications