सारा को लगा था पोर्न साइट चलाती हैं मां अमृता, बताया क्या देखकर हुई थी गलतफहमी
मुंबई, 3 नवंबर: एक्ट्रेस सारा अली खान बॉलीवुड में माता-पिता से अलग पहचान बना चुकी हैं। हालांकि उनसे माता-पिता यानी सैफ अली खान और अमृता सिंह को लेकर सवाल होते रहते हैं। कई मौकों पर सारा ने सैफ और अमृता के तलाक और दोनो से अपने रिश्ते पर खुलकर बात भी की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि बचपन में सैफ और अमृता के फिल्मी किरदारों को चलते वो अपने माता-पिता के बारे में बहुत गलत सोचने लगी थीं।

पापा को समझा था खराब इंसान
सारा ने एक इंटरव्यू में कहा, मैंने 2005 मम्मी अमृता की में 'कलयुग' और साल 2006 में पापा की फिल्म 'ओमकारा' देखी थी। इन दोनों फिल्मों को देखकर मुझे लगा कि मेरे मम्मी-पापा अच्छे इंसान नहीं हैं। ओमकारा में पापा के लंगडे त्यागी के किरदार को देखकर मैं परेशान हो गई कि मेरे पापा इतने बुरे आदमी हैं और बात-बात पर गाली देते हैं।

लगा मां तो अश्लील साइट चलाती हैं
सारा को अमृता सिंह की 'कलयुग' देखकर लगा था कि उनकी मां पोर्न साइट चलाती हैं। वो बताती हैं, मैंने कलयुग देखा और समझा कि मां एक पॉर्न साइट चलाती हैं। आज मैं हसंती हूं लेकिन उस वक्त ये काफी परेशान करने वाला था। जब ओमकारा के लिए सैफ और कलयुग के लिए अमृता सिंह को अवॉर्ड मिला तो सारा को समझ आया कि शायद वो गलत सोच रही थीं।

माता -पिता के अलगाव पर भी की बात
सारा अली खान ने अपने माता-पिता के तलाक पर बातचीत करते हुए कहा कि मैं कम उम्र में मैच्योर हो गई थी।मैं 9 साल की थी और मैंने यह महसूस किया कि मेरे माता-पिता साथ रहकर खुश नहीं हैं। बता दें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की। सैफ अली खान ने अपने करियर के बीच में ही अमृता से शादी की थी। सैफ अली खान और अमृता सिंह ने 2004 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। जिसके बाद सैफ ने करीना कपूर से दूसरी शादी की थी।

मां के साथ रहती हैं सारा
सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ रहती हैं। उनके भाई इब्राहिम भी मां के ही साथ रहते हैं। हालांकि वो अपने पिता के भी करीब हैं और अक्सर उनसे मिलती रहती हैं। सारा के अपनी सौतेली मां करीना कपूर से भी अच्छे रिश्ते हैं।

अक्षय और धनुष के साथ फिल्म कर रहीं सारा
सारा के फिल्मी करियर की बात करें, तो सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सारा कुली नंबर वन और सिंबा फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। सारा जल्द ही अतरंगी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष मुख्य भूमिका में हैं। बताया गया है कि इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हो गई है और जल्दी ही ये रिलीज कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications