सैफ अली खान पर हुए हमले से टूट गई थीं सारा अली खान, पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोलीं-'चीजें इतनी बुरी...'
Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हाल ही में चाकू से हमला हुआ था। जिसके कारण एक्टर को गंभीर चोट आई थी। अब एक्ट्रेस सारा अली खान ने पहली बार अपने पिता, सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि यह घटना कितनी गंभीर हो सकती थी।
NDTV युवा कार्यक्रम में सारा अली खान ने साझा किया कि वह इस बात के लिए आभारी हैं कि सैफ अली खान स्वस्थ हो गए और सब कुछ ठीक हो गया। उन्होंने कहा, "इस घटना ने एहसास कराया कि असली मायने क्या रखते हैं। पूरा परिवार काफी राहत महसूस कर रहा था क्योंकि यह बहुत बुरा हो सकता था। मैं बेहद शुक्रगुजार हूं कि सब कुछ ठीक है।"

सारा अली खान ने आगे कहा, "यह हमें हमारे जीवन के महत्व की याद दिलाता है। हम सभी मानसिक स्वास्थ्य के महत्व की बात करते हैं, लेकिन हम शुक्रगुजार हैं कि वह बच गए। इस तरह की घटनाएँ आपको यह एहसास कराती हैं कि अपने परिवार से कितना प्यार करते हैं।"
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan के हमलावर की पहचान के लिए बुलाई गई हाउस हेल्प, बता दिया कौन है आरोपी
जब सारा अली खान से पूछा गया कि क्या इस घटना ने परिवार को और करीब ला दिया, तो सारा ने जवाब दिया कि वह पहले से ही अपने पिता के बहुत करीब हैं। उन्होंने कहा, "यह नज़दीकी बढ़ाने का सवाल नहीं है। वह मेरे पिता हैं, और हम जितने करीब हो सकते हैं, उतने करीब हैं। इस घटना ने मुझे यह नहीं सिखाया कि वह मेरे पिता हैं, बल्कि यह सिखाया कि जीवन एक पल में बदल सकता है। इसलिए हर दिन को पूरे दिल से जीना चाहिए।"
सैफ अली खान पर हमले का मामला
16 जनवरी की सुबह, मुंबई के बांद्रा स्थित घर में सैफ अली खान पर हमला हुआ था। हमलावर ने उन पर छह बार चाकू से वार किया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अभिनेता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। लीलावती अस्पताल में उनकी रीढ़ की हड्डी और प्लास्टिक सर्जरी हुई। इस घटना के बाद सैफ अली खान ने अपनी सुरक्षा के लिए मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बना ली।
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan ने बताया हमले की रात का खौफनाक मंजर, हाउसहेल्प ने बचाई थी जान, बोले-'वह मेरी गर्दन पर...'












Click it and Unblock the Notifications