मां अमृता सिंह के साथ महाकाल मंदिर का दर्शन करने पहुंची सारा, फैंस ने कहा- सबसे बेस्ट मां-बेटी की जोड़ी

मुंबई। फिल्म लुकाछिपी-2 की शूटिंग के लिए इन दिनों विक्की कौशल और सारा अली खान इंदौर में ठहरे हुए हैं। फिल्म के कुछ सीन उज्जैन में शूट होने वाले हैं, जिसके लिए शनिवार की सुबह विक्की कौशल और सारा अली खान उज्जैन पहुंचे। इस दौरान सारा ने अपनी मां अमृता सिंह के साथ महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन किया।

महाकाल की आरती में भी शामिल हुईं सारा अली खान

महाकाल की आरती में भी शामिल हुईं सारा अली खान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह पूरी फिल्म यूनिट उज्जैन पहुंची थी। इस बीच सारा अपनी मां के साथ महाकाल मंदिर पहुंच गईं, जहां उन्होंने महाकाल के दर्शन किये। नंदी हॉल में बैठकर सारा ने दर्शन किये। वे सुबह साढ़े 10 बजे होने वाली आरती में भी शामिल हुईं।

सारा ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

सारा ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

दर्शन करने के बाद वे महाकाल मंदिर में बने कुंड के किनारे भी कुछ देर बैठी और मां के साथ ही महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में स्थित सिद्धि विनायक गणेश, हनुमान और अन्य मंदिरों के दर्शन किये। उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग से अपनी और मां अमृता की तस्वीरें शेयर कर सारा ने कैप्शन में लिखा कि मां और महाकाल।

लोगों ने कहा- सबसे प्यारी मां बेटी की जोड़ी

इंस्टा पर शेयर की गई तस्वीरों में सारा और अमृता मंदिर परिसर के अंदर पारंपरिक भारतीय पोशाक के साथ फेस मास्क पहने हुए नजर आईं। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा कि सबसे प्यारी माँ बेटी की जोड़ी। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि और तस्वीरें पोस्ट करें।

केदारनाथ मंदिर के भी दर्शन करने गई थीं सारा

केदारनाथ मंदिर के भी दर्शन करने गई थीं सारा

कई प्रशंसकों ने भी दिल के इमोजी के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की। बता दें कि सारा देश के कई बड़े मंदिरों में दर्शन कर चुकी हैं। पिछले साल सारा जाह्नवी कपूर के साथ केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने गई थीं। इसके अलावा असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर भी गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+