सपना चौधरी के 3 घंटे की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश, 12 साल की उम्र में सिर से उठ गया था पिता का साया
नई दिल्ली, 08 फरवरी। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी को कौन नहीं जानता, उनके लटकों-झटकों का तो पूरा देश दीवाना है। शादी और मां बनने के बाद सपना चौधरी इन दिनों अपना पूरा समय अपने बच्चे को दे रही हैं, हालांकि इस बीच भी वह मोटी कमाई कर रही हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं सपना चौधरी किसी समय हर महीने सिर्फ कुछ हजार रुपए ही कमा पाती थीं, लेकिन अब वह 3 घंटे के अंदर लाखों रुपए कमा रही हैं। आज हम आपको सपना चौधरी से जुड़े कुछ ऐसे ही इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स बताने जा रहे हैं।

सपना चौधरी के करोड़ों में हैं फैन
सपना चौधरी अपनी प्रोफेनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में यूपी के आगरा में उनका एक कार्यक्रम था, जहां सपना और उनके डांस की एक झलक पाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सपना के पति का नाम वीर साहू है। जो हिसार के रहने वाले हैं। वीर और सपना की शादी जनवरी 2020 में हुई थी। सपना और वीर शादी के पहले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वीर एक पंजाबी सिंगर, राइटर, प्रोड्यूसर, कंपोजर और एक अभिनेता है।
Recommended Video

12 साल की उम्र में छोड़ गए थे पिता
किसी को रातों-रात सफलता नहीं मिलती, सपना चौधरी भी आज जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने के लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े। एक समय ऐसा भी था जब सपना चौधरी के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल था। 12 साल की उम्र में ही सपना ने अपने पिता को खो दिया था, जिसकी वजह से बचपन में ही उनके सिरपर जिम्मेदारियों का बोझ आ गया। हालांकि आज सपना चौधरी एक स्टार हैं और लग्जरी लाइफस्टाइल जी रही हैं।

3 घंटे के लिए चार्ज करती हैं इतनी फीस
सपना चौधरी कई लग्जरी गाड़ियों और आलीशान बंगले की मालकिन हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक शो के लिए वो हजार, नहीं बल्कि लाखों में फीस चार्ज करती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सपना एक स्टेज शो के लिए 25 से 50 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं। इस तरह 25 लाख रुपए से भी हिसाब लगाएं तो वो हर 3 घंटे में करीब 3.125 रुपए कमा लेती हैं। सपना को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है, उनके पास ऑडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

दिल्ली में है आलीशान बंगला
हरियाणा के अलावा सपना चौधरी का दिल्ली में भी आलिशान बंगला है। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। सपना ने 'नानू की जान' और 'वीरे दी वेडिंग' में स्पेशल डांस आइटम किया था। वह टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकीं हैं। सपना चौधरी आए दिन अपने डांस और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। सपना 2017 में बिग बॉस 11 में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस में उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया और यहीं से उनकी लोकप्रियता भी बढ़ी।

सपना चौधरी के बेटे का नाम
जनवरी, 2020 में सिंगर वीर साहू संग शादी के बाद सपना चौधरी ने कुछ महीने बाद अपने बेटे को जन्म दिया। सपना चौधरी और वीर ने अपने बेटे का नाम 'पोरस' रखा है। उसका जन्म 5 अक्टूबर, 2020 को हुआ था। पिछले सार बेटे के पहने जन्मदिन पर सपना चौधरी ने एक वीडियो शेयर कर उसकी थोड़ी सी झलक दिखाई थी। अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर सपना चौधरी ने उसके नाम की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें: Seema Kushwaha : कौन हैं सीमा कुशवाहा, जिन्होंने चुनाव से पहले चुना मायावती का साथ, कभी IAS बनने का था सपना












Click it and Unblock the Notifications