शादी छिपाने से लेकर आत्महत्या की कोशिश तक... सपना चौधरी का विवादों से रहा है पुराना नाता
पहले भी कई बार विवादों से सपना चौधरी का नाम जुड़ चुका है। इन्हीं में से एक विवाद आत्महत्या की कोशिश भी रही है, इस कॉन्ट्रोवर्सी ने सपना के फैंस तक को हिला कर रख दिया था।
मुंबई, 20 सितंबर: बीते दिन हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने एक पुराने केस में सरेंडर किया। सपना पर एक शो में ना पहुंचने का इल्जाम था। खुद को सरेंडर करने के बाद सपना चौधरी सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज जाना-माना नाम बन चुकीं सपना हमेशा लटकों-झटकों ही नहीं, बल्कि कई दफा कॉन्ट्रोवर्सी के चलते भी जबरदस्त सुर्खियों में रही हैं। पहले भी कई बार विवादों से सपना चौधरी का नाम जुड़ चुका है। इन्हीं में से एक विवाद आत्महत्या की कोशिश भी रही है, इस कॉन्ट्रोवर्सी ने सपना के फैंस तक को हिला कर रख दिया था।

फिर चर्चा में सपना
हाल ही सपना चौधरी का नाम फिर एक बार चर्चा में आया, जब डांसर ने एक पुराने केस में खुद को बेंच सरेंडर किया। अब सपना को कोर्ट ने पेशी के लिए 30 सितंबर की तारीख दी है। फिलहाल सपना को मामले से राहत मिलती दिखी है।

किस मामले में किया सरेंडर?
दरअसल, मामला लखनऊ का है, जहां सपना का एक शो होना था लेकिन वे शो के लिए पहुंची नहीं। लोगों ने इस शो के लिए हजारों की टिकट बुक कराई थी। ऐसे में हंगामा मचने के बाद ऑर्गनाइजर ने सपना पर ही केस कर दिया था।

आत्महत्या की कोशिश
ये पहली बार नहीं है, जब सपना चौधरी का नाम कॉन्ट्रोवर्सी में रहा हो। इससे पहले भी समय-समय पर वे सुर्खियों में बनी रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सपना एक बार आत्महत्या की भी कोशिश कर चुकी हैं। साल 2016 में एक गाने पर परफॉर्म करने के बाद सपना पर जातिवाद को बढ़ाने का आरोप लगा था। इसके बाद सपना ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी।

कॉपीराइट केस में फंसी डांसर
सपना चौधरी कॉपीराइट केस में भी एक बार फंस चुकी हैं। हरयाणवी सिंगर विकास कुमार ने 7 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा था। हट जा ताऊ गाने के ओरिजिनल मेकर विकास कुमार की अनुमति के बिना गाने का रीमेक रिलीज हुआ था, जिसके बाद सपना चौधरी के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं।

दर्ज हुई थी एफआईआर
सपना चौधरी फेमश रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इस दौरान सपना ने अर्शी खान के गोवा पुणे स्कैंडल के बारे में बयान दिया था, जिसके बाद अर्शी के फैंस काफी नाराज हो गए और सपना के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करा दी गई थी।

शादी छिपाने पर भड़के लोग
सपना चौधरी अपनी शादी छिपाने को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। वीर साहू से शादी की खबर सपना के फैंस के लिए सरप्राइज की तरह सामने आई थी। जब सपना का बेटा हुआ तो उनसे तरह-तरह के सवाल होने लगे, जिसके बाद सपना ने बताया कि परिवार में किसी की मौत के बाद उन्होंने सिंपल शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications