Hera Pheri 3: क्या सचमुच दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहे हैं संजय दत्त? बोले- 'ये एक एडवेंचर होगा'
हाल ही में फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर संजय दत्त ने मीडिया से बातचीत की। एक्टर ने फिल्म में खुद को लेकर पुष्टि की है। फिल्म में संजय दत्त के साथ-साथ फैंस के फेवरेट कार्तिक आर्यन भी नजर आने वाले हैं।

जब से अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर अनाउंसमेंट हुई है, फैंस की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है। बीते दिनों खबरें थीं कि कार्तिक आर्यन फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं ऐसे में फैंस काफी मायूस हो गए थे और अक्षय कुमार को वापस लाने की मांग करने लगे। जब खबरें आईं कि फिल्म में वही पुरानी कास्ट वापस आ रही है, तो फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। फिर फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आई, वो ये कि एक्टर संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। अब खुद संजय दत्त ने इस मसले पर अपना रिएक्शन दिया है।
हाल ही में खबर मिली कि फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित 'हेरा फेरी 3' में 2 नए कलाकार शामिल होंगे। संजय दत्त और कार्तिक आर्यन। जी हां! बीते दिनों खबरें थीं कि अक्षय कुमार की जगह फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। लेकिन अब लीड रोल में वही तीनों हीरो नजर आएंगे। लेकिन कार्तिक आर्यन भी फिल्म का हिस्सा होंगे। इसके साथ ही अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल फिल्म में लीड रोल में रहेंगे।
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए संजय दत्त ने कहा कि हां मैं फिल्म कर रहा हूं। पूरी टीम के साथ शूटिंग करना एक एडवेंचर होगा। ये एक शानदार फ्रेंचाइजी है और मैं इसका हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। फिरोज और मेरा रिश्ता भी पुराना है। वहीं अक्षय, सुनील अन्ना और परेश के साथ मिलकर बहुत अच्छा लगा। एक्टर मुंबई में एक स्टोर लॉन्च के मौके पर मीडिया से बातचीत करते नजर आए।
फिल्म में कार्तिक आर्यन के रोल को लेकर पिछले साल से खबरें आ रही थीं। वहीं अक्षय कुमार की बात करें, तो उनके रोल को लेकर अभी चीजें साफ नहीं हैं। पिछले साल एक्टर ने कहा था कि वे हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं बनेंगे। लेकिन इसी साल फरवरी में उन्होंने फिल्म के लिए एक प्रोमो शूट किया। मिड डे के साथ इंटरव्यू में परेश रावल ने पिछले महीने साफ किया कि वे नई फिल्म में बाबू भैया के अपने किरदार को फिर से निभाने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग कुछ महीनों में शुरू होगी और इस फिल्म को लॉस एंजिल्स, अबू धाबी और दुबई में शूट किया जाएगा। बताते चलें कि प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित हेरा फेरी 1 साल 2000 में आई थी, जिसमें तब्बू और ओम पुरी भी अहम भूमिका में थे। साल 1989 में आई मलयालम फिल्म रामजी राव का ये रीमेक था। 6 साल बाद नीरज वोहरा इसका दूसरा पार्ट लेकर सामने आए, जो 2006 में रिलीज हुई। इसमें अक्षय कुमार, परेश रवाल और सुनील शेट्टी अहम भूमिका में थे।












Click it and Unblock the Notifications