गांधीगिरी याद करते हुए 'मुन्नाभाई' ने शेयर किया मजेदार वीडियो, बताया- 'जब दोनों गाल पर पड़े तो...'

संजय दत्त ने बापू के संदेश को खास अंदाज में लोगों तक पहुंचाया है। एक्टर ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

मुंबई, 2 अक्टूबर: आज देशभर में महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। तमाम नेता और अभिनेता अपने-अपने अंदाज में फैंस को विश कर रहे हैं। इस कड़ी में भला संजय दत्त कैसे पीछे रह सकते हैं। एक्टर ने खास और बड़े ही मजेदार अंदाज में फैंस को विश किया है। संजय दत्त ने गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। फैंस को 'मुन्नाभाई' का गांधीगिरी वाला अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

फैंस को दिया बापू का संदेश

फैंस को दिया बापू का संदेश

संजय दत्त ने बापू के संदेश को खास अंदाज में लोगों तक पहुंचाया है। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक उनकी मुन्ना भाई एमबीबीएस भी है। संजय दत्त ने अपनी इसी फिल्म का एक सीन फैंस के साथ शेयर किया है।

शेयर किया मजेदार वीडियो

फिल्म के सीन में देखा जा सकता है कि संजय दत्त एक सिक्योरिटी गार्ड को नमस्ते करते हैं, तो बदले में उन्हें एक जोरदार थप्पड़ पड़ता है। एक्टर को पिटता देख सर्किट यानी अर्शद वारसी गार्ड को पीटने के लिए आगे आते हैं तो संजय दत्त उन्हें रोक लेते हैं।

एक्टर ने जड़ा जोरदार थप्पड़

एक्टर ने जड़ा जोरदार थप्पड़

संजय दत्त कहते हैं कि बापू ने बोला है कि अगर दुश्मन बाएं गाल पर मारेगा तो दायां गाल आगे करना है। इसके बाद संजय अपना दायां गाल आगे कर देते हैं। सर्किट को बोलते हैं कि देख नहीं मारा ना। इतने में सिक्योरिटी गार्ड एक और जोरदार थप्पड़ घुमाकर संजय के गाल पर मार देता है।

'अरे.. इसने तो चिपका डाला'

'अरे.. इसने तो चिपका डाला'

थप्पड़ खाने के बाद संजय दत्त कहते हैं कि भाई इसने तो चिपका दिया। इसके बाद एक्टर भी गार्ड के घुमाकर थप्पड़ मारते हैं और उसे हवा में उछाल देते हैं। फिर संजय दत्त सर्किट से बोलते हैं कि जब दोनों गाल पर थप्पड़ पड़ जाए, तो क्या करना चाहिए। ये बापू ने नहीं बताया।

फैंस को पसंद आया वीडियो

फैंस को पसंद आया वीडियो

एक्टर की फिल्म का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के अंत में एक्टर ने सभी को गांधी जयंती की बधाई दी है। फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। लोग इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

यूजर्स को भाया 'मुन्नाभाई' का अंदाज

यूजर्स को भाया 'मुन्नाभाई' का अंदाज

बहुत से लोगों को संजय दत्त के विश करने का अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कहा कि महात्मा गांधी को भी मुन्ना भाई पर गर्व होगा। इसके साथ ही अन्य यूजर्स ने भी उनके इस विश करने के अंदाज की जमकर तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+