Fathers Day 2022: पिता को याद कर भावुक हुए संजय दत्त, शेयर किया ये दिल छू लेने वाला पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने फादर्स डे के मौके पर अपने पिता सुनील दत्त को याद कर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

मुंबई, 19 जून: देशभर में हर कोई आज यानी 19 जून को अपने पिता को अलग अंदाज में फादर्स डे विश कर रहा है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी खास अंदाज में अपने पिता को विश कर रहे हैं। अब इस मौके पर संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा पोस्ट शेयर किया है।

sanjay dutt

पिता को याद कर भावुक हुए संजय दत्त
संजय दत्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की है। फोटो में उनके पिता सुनील दत्त, बड़ी बेटी त्रिशला और जुड़वां बच्चों इकरा और शाहरान दत्त का एकसाथ कोलाज बनाया हुआ है। ये कोलाज पोस्ट करते हुए संय दत्त ने लिखा- 'मैं आपसे प्यार करता हूं पिताजी! आपके मेरे लिए, हमारे लिए ... हमारे परिवार के लिए हर छोटी सोच के लिए धन्यवाद! आप हमेशा मेरी ताकत, गर्व और प्रेरणा के महान स्रोत रहेंगे। मैं धन्य और भाग्यशाली था कि मैं आप सबसे अच्छे रोल मॉडल थे जिसे मैं पूछ सकता था। मैं आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि हम भी उतने ही अच्छे माता-पिता बनें। मेरी ओ से सभी पिताओं को #HappyFathersDay।'

सुनील दत्त और संजय दत्त की आखिरी फिल्म
आपको बता दें कि संजय दत्त अक्सर अपने पिता सुनील दत्त को याद कर उनके लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड इन दोनों की जोड़ी सबसे मशहूर पिता और बेटे की जोड़ी थी। दोनों को एकसाथ आखिरी बार फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में देखा गया था। जिसके बाद साल 2005 में सुनील दत्त का निधन हो गया था। बता दें कि, संजय दत्त के करियर को बनाने में अगर किसी का हाथ है तो वो थे उनके पिता सुनील दत्त। संजय दत्त अक्सर अपने मां-पिता को याद कर भावुक हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Sunil Dutt Birthday: पिता सुनील दत्त को बॉलीवुड के 'मुन्ना भाई' ने किया याद, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+