Sunil Dutt Birthday: पिता सुनील दत्त को बॉलीवुड के 'मुन्ना भाई' ने किया याद, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

एक्टर संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का आज यानी 6 जून को 93वां जन्मदिन है। इस मौके पर संजय दत्त ने अपने पिता को याद कर एक इमोशनल पोस्ट किया।

मुंबई, 6 जून: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त एक ऐसे कलाकार हैं जो कि, अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। संजय दत्त की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया जब वह कईं तरह की बूरी आदतों के शिकार हो गए थे। उस वक्त उनको इस चीज बाहर उनके पिता सुनील दत्त ने ही निकाला था। यही वजह है कि संजय दत्त की लाइफ में उनके पिता का अहम रोल है। आज यानी 6 जून को सुनील दत्त का 93वां जन्मदिन है। इस मौके पर संजय दत्त ने उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट किया।

sanjay dutt

संजय दत्त ने पिता को किया याद
संजय दत्त ने अपने पिता के साथ फिल्म एमबीबीएस MBBS की एक तस्वीर साझा की। जिसमें वह अपने पिता को गले लगा रहे हैं। तस्वीर शेयर कर संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा- 'आपके विश्वास और प्यार ने मुझे वह इंसान बनने में मदद की है, जो मैं आज हूं। आप हमेशा से मेरे हीरो थे और आज और हमेशा मेरे हीरो रहेंगे। जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो डैड'।

सुनील दत्त की फिल्में
सुनील दत्त का जन्म 6 जून 1929 को हुआ था। उनके बॉलीवुड करियर की बात करें तो उनकी पहली फिल्म 1955 में रेलवे प्लेटफॉर्म थी। इसके बाद उन्होंने साधना, जानी दुश्मन, गीता मेरा नाम, मेरा साया जैसी कईं सुपरहिट फिल्में की हैं। बता दें कि, भारत सरकार ने साल 1968 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया था। सुनील दत्त आखिरी बार अपने बेटे संजय दत्त के साथ फिल्म एमबीबीएस में नजर आए थे। जिसके बाद 25 मई 2005 वो तारीख थी जब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+