Baap Of All Films First Look: जल्द एकसाथ दिखेंगे 80 के दशक के बड़े सुपरस्टार्स, फर्स्ट लुक देख क्रेजी हुए फैंस
संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल और जैकी श्राफ एकसाथ एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम 'बाप ऑफ ऑल फिल्म्स' बताया जा रहा है।
Baap Of All Films First Look: 80 के दशक के सितारों को पर्दे पर देखने के लिए अब फैंस को और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जी हां चार एक्शन स्टार्स सनी देओल, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ जल्द ही फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा लेकर आने वाले हैं। दरअसल, ये सभी एक बार फिर एक्शन थ्रिलर के लिए बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म का फर्स्ट लुक मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्म का फर्स्ट हुआ रिलीज
मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर इसे 'बाप ऑफ ऑल फिल्म्स' का टैग दिया है। लेकिन अभी तक फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है। इसलिए माना जा रहा है कि, फिल्म का टाइटल 'बाप' हो सकता है। लेकिन फिल्म का फर्स्ट लुक में इन सभी दिग्गज सितारों को साथ देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। बड़ी बात ये है कि इन सभी सितारों को एकसाथ फिर से एक्शन मोड में देखने का मौका मिलेगा।
सनी देओल ने शेयर किया पोस्ट
फिल्म का फर्स्ट लुक अभिनेता सनी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन पर लिखा, '#BaapOfAllFilms शूट धमाल, दोस्ती बेमिसाल।' फर्स्ट लुक में चारों कैमरे की तरफ पोज देते हुए नजर आए। मिथुन चक्रवर्ती बिना आस्तीन की चमड़े की जैकेट और माथे पर तिलक लगाए हुए हैं तो वहीं सनी देओल लंबे बालों में ऑरेंज यूनिफॉर्म में दिख रहे हैं हैं। संजय दत्त और जैकी श्रॉफ जैकेट में टी-शर्ट लुक में नजर आ रहे हैं।
फर्स्ट लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड
इस टीजर के रिलीज होने के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। चारों को एकसाथ देख फैंस लगातार पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बाप बाप होता है।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'बहुत सालों बाद आ रहे हैं साथ में।' पोस्ट पर अब तक कई लाखों लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि एक्शन-कॉमेडी फिल्म को विवेक चौहान डायरेक्ट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications