Sanjay Dutt: गया में संजय दत्त ने किया पिंडदान, पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पंडितों के साथ दोहराए मंत्र
Sanjay Dutt: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने गया के पवित्र शहर का एक-दिवसीय दौरा किया। जिसमें उन्होंने पूर्वजों के श्राद्ध संस्कार में भाग लिया। उन्होंने गया यात्रा के दौरान विष्णुपद मंदिर के पास पितरों का पिंडदान किया। गया एयरपोर्ट से सख्त सुरक्षा के तहत फिल्म अभिनेता ने विष्णुपद मंदिर की ओर रुख किया। इस पवित्र स्थान पर, उन्होंने अपने पिता सुनील दत्त और मां नर्गिस समेत अपने पूर्वजों के लिए श्राद्ध संस्कार किया।
इस दौरान संजय दत्त ने सफेद कुर्ता-पजामा में बैठकर गायपाल पंडित अमरनाथ मेहरवार के मार्गदर्शन में इस अनुष्ठान को सम्पन्न किया। एक्टर ने अपने पिताजी सुनील दत्त और मां नर्गिस के साथ अन्य पूर्वजों को याद कर इसे संपन्न किया। जानकारी के मुताबिक, संजय दत्त ने अपने कुछ रिश्तेदारों और मित्रों के साथ इसके लिए गया यात्रा की थी। और उन्होंने 45 मिनट में पूरे अनुष्ठान को समाप्त किया। बताया गया कि पहले से इसकी सूचना दी जा चुकी थी।

इस दौरान, संजय दत्त के साथ उनके 2 सहायक भी थे। गया एयरपोर्ट से विष्णुपद मंदिर तक, उनके आगमन ने कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। गया एयरपोर्ट पर पत्रकारों के अयोध्या जाने के सवाल पर संजय दत्त ने अपना इच्छा जाहिर की और "जय श्री राम" के नारे लगाए। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनका गया यात्रा विशेषतः पूर्वजों के श्राद्ध संस्कार के लिए था।
बता दें कि, गया में पूर्वजों के श्राद्ध संस्कार का धार्मिक महत्व होता है। कहा जाता है कि गया में भगवान राम और सीता ने राजा दशरथ के लिए पूर्वजों के श्राद्ध संस्कार किए थे। इस सागर में पूर्वजों के श्राद्ध संस्कार करने से उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति होती है। ऐसे में हर साल गया में लाखों श्रद्धालू पिंडदान के लिए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications