सलमान खान की शादी कराना चाहते थे संजय दत्त, फिर भी क्यों तैयार नहीं हुए भाईजान?

Salman Khan Sanjay Dutt: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान 58 साल की उम्र में सिंगल लाइफ जी रहे हैं। आज भी फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर एक्टर ने शादी क्यों नहीं की। वहीं एक बार उनके खास दोस्त संजय दत्त ने भी उन्हें शादी के लिए मनाने की भी बहुत कोशिश की थी।

बता दें कि, बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान और संजय दत्त अपनी गहरी दोस्ती की मिसाल देते हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। संजय दत्त हमेशा से चाहते थे कि सलमान खान शादी करें। इसके लिए उन्होंने कई बार मनाने की भी कोशिश की जिसका खुलासा खुद सलमान खान ने किया था।

Salman Khan

सलमान खान ने यह खुलासा आप की अदालत शो में किया था। सलमान ने बताया था कि संजय ने उन्हें शादी के कई फायदे बताए थे। संजय ने उनसे कहा कि, जब वह काम करके घर लौटेंगे तो उनकी पत्नी होगी जो हाल पूछेगी। ये भी पूछेगी कि क्या किसी ने उन्हें परेशान किया है। अगर वह दिन भी काम करने के बाद थक जाएंगे तो उनकी पत्नी उन्हें पीने के लिए पानी देगी।

संजय दत्त ने सलमान खान से ये तक कहा कि, 'शादी कर लो भाईजान कुंवारापन बकवास होता है।' हालांकि एक्टर की तमाम कोशिशों के बावजूद सलमान ने उनकी बात नहीं मानी और उन्होंने हमेशा सिंगल रहने का फैसला किया। जबकि संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं। एक्टर की तीसरी पत्नी का नाम मान्यता दत्त है।

वहीं बात करें सलमान खान की लव अफेयर्स की तो एक्टर की संगीता बिजलानी से शादी होने वाली थी। लेकिन ये शादी होते होते रह गई। इसके अलावा एक्टर का सबसे ज्यादा अफेयर ऐश्वर्या राय के साथ चर्चा में रहा। दोनों ने लगभग दो साल तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या की शादी अभिषेक से हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+