'करीब हम शादी कर चुके थे' Sangeeta Bijlani ने क्यों सलमान खान से तोड़ा रिश्ता? बोलीं-'मैं बहुत बंधी हुई थी'

Sangeeta Bijlani: एक वक्त था जब संगीता बिजलानी औऱ सलमान खान बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी में से एक थी। कपल की पहली मुलाकात एक टीवी विज्ञापन के दौरान हुई थी, इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हुआ और बात शादी तक पहुंच गई।

संगीता बिजलानी और सलमान खान ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया, इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कपल की शादी के कार्ड छप चुके थे, लेकिन आखिरी वक्त में सलमान खान की वजह से संगीता ने शादी तोड़ दी। अब इस पर सालों बाद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Sangeeta Bijlani

हाल ही में, संगीता बिजलानी इंडियन आइडल शो में बतौर गेस्ट पहुंची थी। शो के दौरान, कंटेस्टेंट द्वारा एक सवाल पूछा गया कि वह अपनी जिंदगी में कौन सी चीज़ बदलना चाहेंगी। इसके जवाब में, संगीता बिजलानी ने सलमान खान की नकल करते हुए कहा, "जो थे ना, मेरे एक्स। नाम नहीं लूंगी। मैं बहुत बंधी हुई थी कि तुमको छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए, गला इतना गहरा नहीं दिखना चाहिए, ड्रेस की लंबाई इतनी नहीं हो सकती।'

ये भी पढ़ें: Salman Khan और संगीता बिजलानी की शादी का सामने आया सच, एक्ट्रेस ने कहा, 'ये झूठ तो नहीं है'

संगीता बिजलानी ने आगे कहा कि, "मुझे वो सब पहनने की इजाज़त नहीं थी, जो मैं अभी पहन रही हूं। शुरू में तो पहना करती थी, लेकिन धीरे-धीरे मुझे ऐसा पहनने से रोक दिया गया। मैं तब थोड़ी शर्मीली थी। अब मैं वैसी नहीं हूं, अब मुझे कोई डर नहीं है। मैं पहले बहुत संकोची थी। मैं उस हिस्से को अपनी जिंदगी में बदलना चाहूंगी। लेकिन, खैर, मैंने वो बदल लिया। अब मैं जो हूं, वैसी हूं।"

बता दें कि, संगीता बिजलानी से कंटेस्टेंट ने सलमान खान संग शादी के कार्ड छपने पर सवाल पूछा था, जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, 'हां ये झूठ नहीं है।' रिपोर्ट्स की मानें तो, संगीता ने सलमान खान को सोमी अली के साथ एक कमरे में देख लिया था, जिसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वह ये शादी नहीं कर सकती। हालांकि रिश्ता टूटने के बाद भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है।

ये भी पढ़ें: 63 साल की Sangeeta Bijlani ने ढाया कहर, शिमरी गाउन पहनकर किया फैंस को दीवाना, VIdeo Viral

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+