Salman Khan और संगीता बिजलानी की शादी का सामने आया सच, एक्ट्रेस ने कहा, 'ये झूठ तो नहीं है'
Salman Khan Sangeeta Bijlani: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ चुका है। ऐसी रिपोर्ट्स थी कि भाईजान अभिनेत्री संगीता बिजलानी से शादी करने वाले थे, यहां तक कि शादी के कार्ज भी छप चुके थे लेकिन अंत में रिश्ता टूट गया। अब संगीता बिजलानी ने खुद सालों बाद इसकी सच्चाई बताई।
salman khan sangeeta bijlani: क्या सलमान से संगीता की होने वाली थी शादी?
हाल ही में संगीता बिजलानी इंडियन आइडल शो में पहुंची। इस दौरान एक कंटेस्टेंट ने एक्ट्रेस से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल पूछे। कंटेस्टेंट ने जब संगीता बिजलानी से भाईजान से शादी का सवाल पूछा तो एक्ट्रेस शर्मा गई और सच बताने से खुद को रोक नहीं पाई।

salman khan sangeeta bijlani: संगीता बिजलानी ने सालों बाद बताई सच्चाई
दरअसल, शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें रितिक राज सिंह नाम का कंटेस्टेंट संगीता बिजलानी से पूछता है कि, 'हमने सुना है कि सलमान खान संग शादी के कार्ड छप गए थे? क्या ये खबर सच है?' हालांकि संगीता बिजलानी ने इस खबर से इंकार नहीं किया और उन्होंने साफतौर पर कहा, 'हां ये खबर झूठ तो नहीं है।' वहीं विशाल ददलानी ने उनसे सलमान खान संग लव स्टोरी को लेकर भी सवाल पूछा।
ये भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान को फिर मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आया ऐसा मैसेज
salman khan sangeeta bijlani: 8 साल तक किया डेट
बता दें कि, संगीता बिजलानी और सलमान खान सीरियस रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट्स की मानें तो, साल 1986 से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। दोनों करीब 8 साल तक रिलेशनशिप में रहे और शादी करने का भी फैसला कर लिया था। यहां तक कि कार्ड भी छप चुके थे, लेकिन आखिरी वक्त में संगीता ने सलमान से शादी करने से मना कर दिया था। कहा जाता है कि सोमी अली की वजह से सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता टूटा था।
salman khan sangeeta bijlani: इस वजह से टूटा था रिश्ता
सलमान खान और संगीता बिजलानी के ब्रेकअप की असली वजह क्या है, ये अबतक सामने नहीं आई। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो, संगीता ने सलमान खान और सोमी अली को शादी से पहले एकसाथ एक कमरे में देख लिया था। जिसके बाद संगीता ने एक्टर संग रिश्ता तोड़ने का फैसला किया। संगीता से रिश्ता टूटने के बाद सलमान खान का कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा लेकिन आजतक उन्होंने शादी नहीं की।
ये भी पढ़ें: Salman Khan: ये हैं सलमान खान की 5 सुपर फ्लॉप फिल्में, एक बार देखते ही पकड़ लेंगे माथा












Click it and Unblock the Notifications