63 साल की Sangeeta Bijlani ने ढाया कहर, शिमरी गाउन पहनकर किया फैंस को दीवाना, VIdeo Viral

Sangeeta Bijlani Viral Video: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस संगीता बिजलानी भले ही अब फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में छाई रहती हैं। हाल ही में उन्हें एक इवेंट में स्पॉट किया गया जिसमें एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी खूबसूरती से लाखों फैंस को दीवाना बना दिया।

संगीता का दिखा बोल्ड लुक
63 साल की संगीता बिजलानी की कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, संगीता शनिवार को मुंबई में मिस डीवा के इवेंट में पहुंची। इस दौरान उन्होंने डीप नेक की शिमरी गाउन पहनी हुई थी इसके साथ अपना लुक पूरा करने के लिए न्यूड मेकअप किया था।

Sangeeta Bijlani

एक्ट्रेस का लुक देख दिल हार बैठे फैंस
संगीता बिजलानी का यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। 63 साल की संगीता का यह लुक देख फैंस दिल हार बैठे। एक्ट्रेस की तस्वीर और वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रही है। एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की और पैपराजी को जमकर पोज दिए। उनका लुक फैंस का दिल जीत रहा है। हर कोई एक्ट्रेस का एक बार फिर दीवाना हो गया है।

फैंस ने की जमकर तारीफ
संगीता बिजलानी की इस वीडियो में लगातार फैंस कमेंट कर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'संगीता 63 साल की होने के बावजूद भी बेहद ही खूबसूरत लग रही है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "63 सिर्फ एक नंबर है। संगीता बिजलानी बहुत ही प्यारी लग रही हैं। एकदम फायर"। वहीं एक ने लिखा, 'आप हमेशा से 30 की हैं और मेरे लिए 30 की ही रहेंगी।' हालांकि कुछ फैंस ने इस वीडियो में सलमान खान को भी ट्रोल किया। देखें वीडियो

सलमान खान की रह चुकी हैं एक्स गर्लफ्रेंड
आपको बता दें कि, एक वक्त था जब संगीत बिजलानी और सलमान खान की लव स्टोरी बॉलीवुड में चर्चा का विषय थी। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और बाद में संगीता ने साल 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली और साल 2010 में अलग हो गए। फिलहाल संगीता बिजलानी अपनी सिंगल लाइफ एंजॉय कर रही हैं और आज भी वह सलमान खान के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+