Kabir Singh के लिए शाहिद कपूर नहीं थे पहली पसंद, इस एक्टर को कास्ट करना चाहते थे डायरेक्टर

Ranveer Singh Rejected Kabir Singh: साउथ सिनेमा के फेमस निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने कई हिट फिल्में दी हैं। विजय देवरकोंडा स्टारर 'अर्जुन रेड्डी' फिल्म का हिंदी रीमेक बनाया था जिसका नाम कबीर सिंह था। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म कबीर सिंह के लिए शाहिद पहली पसंद नहीं थे। इस बार का खुलासा खुद संदीप रेड्डी वांगा ने किया।

बता दें कि, संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान संदीप ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि, फिल्म कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर पहली च्वाइस नहीं थे। उन्होंने बताया कि शाहिद से पहले इस फिल्म का ऑफर रणवीर सिंह को दिया गया था।

Shahid Kapoor

संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि, 'किसी फिल्म के लिए लीड एक्टर को चुनना काफी मुश्किल भरा काम है। शाहिद से पहले मैंने इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह से पर्सनली बात की थी। मैं चाहता था कि वह कबीर सिंह के लिए काम करें। लेकिन उन्होंने फिल्म के कंटेंट की वजह से इसे करने से मना कर दिया। इसलिए बाद में ये फिल्म शाहिद कपूर को सौंपी गई। हालांकि मेरा ये निर्णय काम कर गया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।'

अब फैंस संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म एनिमल के रिलीज होने का इंतजार कर रहे है। फिल्म की कहाना बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है। इसमें बेटे का किरदार रणबीर कपूर निभाएंगे वहीं पिता की भूमिका में अनिल कपूर नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल लीड रोल में दिखेंगे। फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+