कौन हैं AAP को अलविदा कहने वाली हैं Sambhavna Seth? करोड़ों की हैं मालकिन, जानिए कितना है कार कलेक्शन

Sambhavna Seth Net Worth: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रहीं संभावना सेठ ने लंबे समय से टीवी से दूरी बना रखी है। बिग-बॉस सीजन 2 में नजर आ चुकी संभावना ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। इसके बाद वह सीजन 9 में भी नजर आई थीं। एक्ट्रेस लंबे समय से टीवी से दूर है और फिलहाल वो व्लॉगिंग के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

बता दें कि, संभावना सेठ ने साल 2016 में अपने से 7 साल छोटे अविनाश द्विवेदी से शादी रचाई थी। जिसके बाद से वह आए दिन अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर कर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी सारी बातें शेयर करती हैं। अब वह टॉप यूट्यूबर बन चुकी हैं और उनके हर व्लॉग पर तगड़े व्यूज आते हैं।

sambhavna seth

संभावना सेठ के चैनल पर 13 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं एक्ट्रेस के नेटवर्थ की बात करें तो, एक्ट्रेस एक्टिंग दुनिया से दूर होकर व्लॉग, इवेंट और कई एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई कर लेती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभावना की सालाना कमाई 10 से 15 करोड़ के आसपास बताई जाती हैं।

वहीं मुंबई में भी उनका आलीशान घर है जिसकी झलक आए दिन एक्ट्रेस अपने व्लॉग में दिखाती रहती हैं। संभावना सेठ के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं। जिसमें Honda, मर्सिडीस, और mg hector जैसी कारें शामिल हैं। हालांकि इसकी कीमत को लेकर कोई खास जानकारी नहीं है।

बता दें कि, संभावना सेठ ने बिग-बॉस 9 सीजन में राजा चौधरी के साथ किस कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। वह कई सारे टीवी शोज और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वहीं संभावना ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई और आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। लेकिन अब उन्होंने इस पार्टी से किनारा कर लिया है। हाल ही में एक्ट्रेस घोषणा की वह पार्टी छोड़ रही हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के समय संभावना सेठ ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+