समर्थ जुरेल ने ईशा मालवीय संग ब्रेकअप को किया कंफर्म, बताया क्यों किया अनफॉलो, कहा- 'एक महीने पहले ही...'

Isha-Samarth Breakup: टीवी स्टार्स और बिग-बॉस 17 से फेमस हुए ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल ने अपने रिलेशनशिप की वजह से खूब सुर्खियां बटोरीं। ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया। जिससे फैंस अंदाजा लगाने की दोनों अब हमेशा के लिए अलग हो चुके हैं।

वहीं अब टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में खुद समर्थ ने ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि कर दी। समर्थ ने जानकारी देते हुए कहा कि, 'हम दोनों का एक महीने पहले ही ब्रेकअप हो चुका है हमने अनफॉलो तो अभी किया है।' हालांकि इस दौरान उन्होंने बताया नहीं कि ईशा से वह अलग क्यों हुए हैं। समर्थ का कहना था कि वह इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं।

Samarth Jurel

वहीं NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में समर्थ के मैनेजर ने कहा कि, हां समर्थ और ईशा का ब्रेकअप हो गया है और वह अब दोनों साथ नहीं है। वहीं इस पर ईशा मालवीय की तरफ से अब तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब एक्ट्रेस से इस बारे में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया।

बता दें कि, बिग-बॉस 17 में ईशा मालवीय के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक भी थे। जिन्होंने शो के दौरान कहा था कि इन दोनों का रिश्ता केवल शो तक ही है और बाहर जाते ही ये खत्म हो जाएगा। हालांकि फैंस का कहना है कि अभिषेक की ये भविष्यवाणी सच साबित हुई। शो खत्म होने के 2 महीने बाद ही कपल का ब्रेकअप हो गया।

ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल की मुलाकात टीवी सीरियल 'उडारियां' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों की लव स्टोरी शुरू और लगभग 2 साल तक कपल ने एक दूसरे को डेट किया। बता दें कि, समर्थ से पहले ईशा मालवीय अभिषेक कुमार को डेट कर रही थीं। लेकिन इस रिश्ते का अंत अच्छा नहीं था। बिग-बॉस 17 में दोनों के बीच खूब झगड़े हुए थे। फिलहाल फैंस ये जानना चाहते हैं कि समर्थ और ईशा का ब्रेकअप क्यों हुआ। हालांकि अभी तक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+