सामंथा रुथ प्रभु के फैन ने बनवाया एक्ट्रेस का मंदिर, काटा केक, मूर्ति को देख खुली रह गईं सबकी आंखें

Samantha Ruth Prabhu Temple: सामंथा रुथ प्रभु के एक जबर फैन ने एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर उनके नाम का एक मंदिर बनवा दिया है। ये शख्स आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के अलापडू गांव का रहने वाला है।

samantha ruth prabhu

Samantha Ruth Prabhu Temple: साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सामंथा ने गत 28 अप्रैल को अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। वहीं सामंथा ने कुछ दिनों पहले ही साउथ फिल्मों के मशहूर प्रोड्यूसर चिट्टीबाबू को लेकर भी कई तरह की बातें कही थीं। इसी बीच सामंथा के जन्मदिन के मौके पर उनके एक फैन ने अपने घर में उनका मंदिर बनवाया है। सामंथा रुथ प्रभु के नाम से बनवाया गया ये मंदिर इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

सामंथा रुथ प्रभु का मंदिर
आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु के एक जबर फैन ने एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर उनके नाम का एक मंदिर बनवा दिया है। ये शख्स आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के अलापडू गांव का रहने वाला है। सामंथा के इस फैन का नाम तेनाली संदीप है। इस फैन ने मंदिर बनाने के बाद गत 28 अप्रैल यानी सामंथा के जन्मिदन के मौके पर उसमें रखी मूर्ति का अनावरण किया और केक भी काटा।

फैन ने बनवाया सामंथा का मंदिर
एएनआई की खबर के अनुसार मंदिर में लगी सामंथा की मूर्ति को देखने के लिए और एक्ट्रेस के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए आसपास के गांवों के लोग तेनाली संदीप के घर पहुंचे थे। वहीं संदीप ने बताया कि वह काफी लंबे समय से सामंथा के लिए मंदिर बनवाने के बारे में सोच रहे थे। उनकी इच्छा एक बड़ा मंदिर बनाने की थी।

samantha ruth prabhu

फैन ने गरीबों को खिलाया खाना
सामंथा की एक्टिंग के अलावा संदीप को उनके धर्म से जुड़े कार्य करना भी काफी पसंद है। वहीं संदीप ने भी सामंथा के जन्मदिन के मौके पर गरीबों को खाना खिलाया। संदीप की इच्छा है कि वह एक दिन सामंथा रुथ प्रभु के साथ मुलाकात जरूर करेंगे।

सामंथा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जानकारी के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु ने बहुत ही कम समय में साउथा फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ करता है। सामंथा रुथ प्रभु हिंदी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन सीजन 2' में मनोज बाजपेयी के साथ काम कर चुकी हैं। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। वहीं जल्द ही सामंथा को प्रियंका चोपड़ा की फेमस इंग्लिश वेब सीरीज 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन में भी देखा जा सकेगा। इसमें सामंथा के साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी नजर आएंगे।

samantha ruth prabhu

सामंथा की गंभीर बीमारी
आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु मायोसिटिस नामक एक ऑटो इम्यून बीमारी से पीड़ित हैं। कुछ समय पहले ही वह अपने काम स् ब्रेक लेकर इस बीमारी के इलाज के लिए साउथ कोरिया गई थीं। फिलहाल वह भारत लौट आई हैं और उन्होंने दोबारा अपना काम शुरू कर दिया है। हालांकि बीमारी का ट्रीटमेंट अभी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+