नागा चैतन्य ने की दूसरी बार सगाई, सामंथा रुथ प्रभु का टूटा दिल! एक्ट्रेस बोलीं- 'प्यार एक कुर्बानी है और...'

Samantha Prabhu Cryptic Post: सामंथा रुथ प्रभु साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वह पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनके एक्स पति नागा चैतन्य की शोभिता धुलिपाला से सगाई हो गई।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में 8 अगस्त को दोनों ने सगाई कर ली जिसकी तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। इस पर अब तक सामंथा रुथ प्रभु ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन अब उनका एक क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है।

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर दिल का हाल बयां किया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'बहुत से लोग दोस्ती और रिश्तों को रेसिप्रोकल मानते हैं और मैं भी इससे सहमत हूं। लेकिन पिछले कुछ सालों में मैंने सीखा है कि कभी-कभी प्यार आपको तब भी देने के लिए मजबूर करता है, जब दूसरा शख्स बदले में कुछ देने की हालत में नहीं होता।'

सामंथा रुथ प्रभु ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'ये तब तक चलता है जब तक आप वापस देने के काबिल नहीं हो जाते और इसके विपरीत, प्यार एक कुर्बानी है। भले ही बैलेंस एक मौसम के लिए बिगड़ जाए। मैं उन लोगों की आभारी हूं जो तब भी मेरा हमेशा साथ देते रहे हैं, जब मेरे पास वापस देने के लिए उनको कुछ भी नहीं था।'

बता दें कि, नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद साल 2017 में कपल ने शादी कर ली। लेकिन ये शादी महज चार साल तक ही टिक पाई और 2021 में कपल का तलाक हो गया। इस रिश्ते के टूटने से सामंथा रुथ प्रभु काफी परेशान थीं। खैर अब नागा अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं और जल्द ही एक्टर शोभिता धुलिपाला से शादी करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu की फेक तस्वीरों पर मचा बवाल, फोटो देख भड़के फैंस, 30 यूजर्स के खिलाफ होगा एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+