Samantha Ruth Prabhu की फेक तस्वीरों पर मचा बवाल, फोटो देख भड़के फैंस, 30 यूजर्स के खिलाफ होगा एक्शन
Samantha Ruth Prabhu: सोशल मीडिया के जमाने में आजकल कुछ भी वायरल होने लगा है। खासतौर से बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री की तमाम बड़ी एक्ट्रेसेस डीपफेक का शिकार हो रही हैं। हाल ही में साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।
दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह सन बाथ लेते हुए नजर आईं हालांकि एक्ट्रेस ने कुछ देर बाद ही इस तस्वीर को डिलीट कर दिया था। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी आपत्तिजनक तस्वीर आग की तरह फैल गई।

हालांकि कुछ फैंस का कहना है कि सामंथा की ये तस्वीर पूरी तरह से फेक हैं। वहीं कुछ फैंस ने इस पर गुस्सा जाहिर किया। एक्ट्रेस के तमाम चाहने वाले इस तस्वीर को देखकर परेशान हो गए। एक यूजर ने लिखा, इस तरह की हरकतें सोशल मीडिया पर करके किसी सेलिब्रिटी का नाम खराब ना करें। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये तस्वीर पूरी तरह से फर्जी है।'
सामंथा की टॉवल लपेटे तस्वीर वायरल होने के बाद किसी ने उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की जिसमें वह बिना कपड़ों के नजर आ रही हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। ऐसे में एक्ट्रेस की फेक तस्वीरों के वायरल होने के बाद अब उनकी टीम ने लीगल एक्शन लिया है। सामंथा रूथ प्रभु के एक फैन पेज से एक्स पर एक ट्वीट शेयर किया गया है, जो वायरल हो रहा है।
इस पोस्ट में लिखा है कि, 'सामंथा की टीम ने फेक तस्वीरों को वायरल होने के बाद साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में 30 एक्स अकाउंट को चिन्हित किया गया है।' इस पोस्ट के वायरल होने के बाद तमाम फैंस सामंथा का खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि जिसने भी ऐसा किया उसके खिलाफ लीगल एक्शन लेना चाहिए। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही वरुण धवन के साथ प्राइम वीडियो पर आने वाली वेब सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications