Yashoda Box Office: किराये की कोख लेकर भी दर्शकों पर जादू नहीं चला सकीं सामंथा, चौथे दिन धड़ाम हुई 'यशोदा'

शुरुआत में सामंथा की फिल्म 'यशोदा' ने रिलीज होने के तीन दिन तक यानी वीकेंड पर तो काफी अच्छी कमाई की, लेकिन फिर उसके बाद फिल्म सीधे धड़ाम हो गई।

Yashoda Film Colletion: साउथ इंडियन ब्यूटी सामंथा प्रभु अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'यशोदा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की फिल्म ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड शानदार कलेक्शन किया। फिल्म 11 नवंबर को ऊंचाई के साथ ही रिलीज हुई थी। तीसरे दिन भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। लेकिन फिर इसके बाद चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म धड़ाम हो गई। सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में वीकेंड के मुकाबले भारी गिरावट देखी गई।

Yashoda

सामंथा प्रभु की फिल्म 'यशोदा' ने वीकेंड पर तकरीबन 7 से 8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। हिंदी में फिल्म का कुल कलेक्शन 54 लाख तक पहुंच चुका है। वहीं तमिल में फिल्म ने अभी तक 1.29 करोड़, तेलुगू में 9.81 करोड़ रुपये और मलयालम में सिर्फ 1 लाख रुपये का ही बिजनेस किया। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने अभी तक 16.07 करोड़ का बिजनेस कर दिया है।

शुरुआत में रिलीज होने के तीन दिन तक यानी वीकेंड पर तो फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की, लेकिन फिर उसके बाद फिल्म सीधे धड़ाम हो गई। सामंथा की यशोधा फिल्म अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर की ऊंचाइयां से क्लैश हुई थी। तीसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन बढ़िया हुआ। लेकिन फिर सोमवार को फिल्म का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।

बताते चलें कि साउथ अभिनेत्री सामंथा प्रभु रुथ की फिल्म यशोदा को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी.. पांच भाषाओं में रिलीज किया गया था। फिल्म में सामंथा एक सेरोगेट मदर की भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी उन महिलाओं पर लिखी गई है, जो आर्थिक तंगी के चलते अपनी कोख अमीर लोगों को किराए पर देती हैं। इसके बदले इन महिलाओं को लाखों रुपये भी मिलते हैं।

फिल्म का एक डायलॉग बड़ा ही फेमस है, जो एक महिला किरदार कहती है कि राजा बनने के लिए युद्ध जीतने होते हैं, लेकिन रानी बनने के लिए सिर्फ एक राजा को जीतना होता है। इस फिल्म में मेडिकल साइंस के कारोबार का काला चेहरा साफ तौर पर उजागर किया गया है। फिल्म का विषय बहुत ही संवेदनशील है।

ये भी पढ़ें: 'मुझे भी दुख होता है जब...' क्या 'हेरा-फेरी' में अपनी जगह कार्तिक को देखकर परेशान हैं अक्षय कुमार? बोली ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+