'मुझे भी दुख होता है जब...' क्या 'हेरा-फेरी' में अपनी जगह कार्तिक को देखकर परेशान हैं अक्षय कुमार? बोली ये बात

'हेरा-फेरी 3' में अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन की एंट्री को लेकर दर्शक काफी गुस्साए हुए हैं। इस बीच अक्षय कुमार का रिएक्शन सामने आया है।

Akshay Kumar on Hera Pheri 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोला था। दर्शक लंबे समय से इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। लेकिन इस फिल्म में 'हेरा-फेरी 3' में अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन की एंट्री को लेकर दर्शकों को खुशी नहीं हुई। रिपोर्ट्स थीं कि हेरा फेरी, वैलकम और आवारा पागल दीवाना के सीक्वल की स्क्रिप्ट्स स्पष्ट ना होने के चलते अक्षय ने इन फिल्मों से किनारा कर लिया। ऐसे में फिल्म में अक्षय की जगह कार्तिक को लेकर फैंस काफी गुस्साए हुए हैं। इस बीच खुद अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

Akshay Kumar

हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022 के दौरान हाल ही में अक्षय कुमार ने इन सभी रिपोर्टों की पुष्टि की है। अक्षय ने कहा कि 'हेरा फेरी' मेरा एक हिस्सा रही है। बहुत सारे लोगों की तरह मेरी भी अच्छी यादें हैं। मुझे भी दुख होता है कि इतने सालों में पार्ट 3 नहीं बना। लेकिन जैसा मैंने कहा कि चीजें बदलनी होंगी। फिल्म मुझे ऑफर तो की गई, लेकिन मैं स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं था।

अक्षय ने आगे कहा कि मुझे वही करना है, जो लोग देखना चाहते हैं। इसलिए मैं पीछे हट गया। मैंने खुद को एक कदम पीछे हटा दिया। वो मेरे जीवन और मेरी यात्रा का एक हिस्सा है। मैं भी बहुत दुखी हूं कि मैं ऐसा नहीं कर सकता। लेकिन मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि क्रिएटिव चीजें कैसे आकार लेती हैं।

फिल्म हेरा फेरी के तीसरे पार्ट के लिए कार्तिक को अक्षय से रिप्लेस करने की खबरें सामने आने के बाद से फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं। एक्टर परेश रावल ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। शुक्रवार से ट्विटर पर नो अक्षय, नो हेरा फेरी ट्रेंड कर रहा है।

अक्षय ने ये भी बताया कि कैसे हिंदी फिल्में अब सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। एक्टर ने कहा कि मेरे हिसाब से तो ये हो रहा है कि चीजें बदल गई हैं। दर्शक कुछ अलग चाहते हैं। गलती हमारी है, दर्शकों की नहीं। दर्शक कुछ अलग चाहते हैं। हमें उन्हें वो देना होगा, जो वे चाहते हैं। हमने जो बनाया है, उसे तोड़ना होगा और कुछ अलग फिर से शुरू करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+